न्यूजीलैंड में साउथ अफ्रीका का टी20 दौरा: मैचों की तारीखों की पूरी जानकारी
सारांश
Key Takeaways
- 15 मार्च
- साउथ अफ्रीका ने 20 टी20 मैचों में से 12 जीते हैं।
- न्यूजीलैंड ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में फाइनल में हार का सामना किया।
- सभी मैच अलग-अलग स्टेडियमों में खेलाए जाएंगे।
- इस श्रृंखला में कुल पांच मुकाबले होंगे।
नई दिल्ली, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीकी टीम 15 मार्च से न्यूजीलैंड में टी20 श्रृंखला खेलने के लिए तैयार है। इस दौरे में वे कुल पांच मुकाबले खेलेंगे, जो सभी अलग-अलग स्टेडियमों में आयोजित होंगे।
पहला टी20 मैच 15 मार्च को माउंट माउंगानुई के मैदान पर होगा। इसके बाद 17 मार्च को हैमिल्टन में दूसरा मैच खेला जाएगा। तीसरा मैच ऑकलैंड में 20 मार्च को होगा, जबकि वेलिंगटन चौथा मैच आयोजित करेगा। अंतिम मुकाबला क्राइस्टचर्च में 25 मार्च को होगा।
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की पुरुष टीमों के बीच 2005 से अब तक कुल 20 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं, जबकि कीवी टीम ने 8 मैचों में विजय प्राप्त की है।
हाल ही में न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने का सुनहरा अवसर गंवाया, जब फाइनल में उसे भारत के हाथों 96 रन से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, साउथ अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज के सभी 4 मैच जीतने के बाद सुपर-8 में तीनों मैच जीते, लेकिन सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने उसे 9 विकेट से हरा दिया।
टी20 श्रृंखला का कार्यक्रम इस प्रकार है:
15 मार्च: पहला टी20 मैच, (माउंट माउंगानुई, बे ओवल)
17 मार्च: दूसरा टी20 मैच, (हैमिल्टन, सेडन पार्क)
20 मार्च: तीसरा टी20 मैच, (ऑकलैंड, ईडन पार्क)
22 मार्च: चौथा टी20 मैच, (वेलिंगटन, स्काई स्टेडियम)
25 मार्च: पांचवां टी20 मैच, (क्राइस्टचर्च, हेगले ओवल)
साउथ अफ्रीका की टीम: टोनी डी जोरजी, जेसन स्मिथ, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), प्रेनेलन सुब्रायन, डियान फॉरेस्टर, गेराल्ड कोएत्जी, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपामाला, रुबिन हरमन, एंडिले सिमेलेन, नकोबानी मोकोएना।
न्यूजीलैंड की टीम: डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, जेम्स नीशम, जोश क्लार्कसन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), बेवन जैकब्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची, डेन क्लीवर, निक केली, बेन सियर्स, कैटेन डी क्लार्क, जेडन लेनोक्स, जैक फॉल्क्स।