कोलकाता और मुंबई के क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार कब खत्म होगा? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट 2001 में हुआ

Click to start listening
कोलकाता और मुंबई के क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार कब खत्म होगा? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट 2001 में हुआ

सारांश

बीसीसीआई ने 2026-27 के घरेलू सत्र का कार्यक्रम जारी किया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों के स्थलों का ऐलान किया गया है। लेकिन कोलकाता और मुंबई के प्रतिष्ठित स्टेडियमों का नाम शामिल नहीं है। क्या यह क्रिकेट प्रेमियों के लिए नाइंसाफी है?

Key Takeaways

  • कोलकाता का ईडन गार्डन और मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में इन स्थलों का नाम न होना चिंता का विषय है।
  • बीसीसीआई को दर्शकों के हितों पर ध्यान देना चाहिए।
  • बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2027 की तारीखें निर्धारित की गई हैं।
  • क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदें बनी हुई हैं।

नई दिल्ली, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के घरेलू सत्र (2026-27) के कार्यक्रम का खुलासा किया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अगले वर्ष की शुरुआत में 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले 5 टेस्ट मैचों के लिए स्थलों का ऐलान किया जा चुका है, लेकिन इसमें कोलकाता के ईडन गार्डन और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का नाम शामिल नहीं है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच हमेशा से रोमांचक रहे हैं, चाहे वे भारत में हों या ऑस्ट्रेलिया में। जब भी भारत में टेस्ट मैच होते हैं, बड़े शहरों के दर्शक उम्मीद करते हैं कि उनके शहर को मेज़बानी का अवसर मिले। बीसीसीआई भी प्रयास करती है कि हर शहर को मौका मिले, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टेस्ट के आयोजन में बीसीसीआई की उदासीनता चिंताजनक है।

कोलकाता के ईडन गार्डन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतिम मुकाबला 2001 में हुआ था। उस मैच में वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ की यादगार बल्लेबाजी के साथ-साथ हरभजन सिंह और सचिन तेंदुलकर की बेहतरीन गेंदबाजी ने भारत को फॉलोऑन खेलने के बाद ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। यह जीत टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया कई बार टेस्ट सीरीज के लिए भारत आई, लेकिन ईडन गार्डन में अब तक कोई भी मैच नहीं खेला गया, जो एक विचारणीय मुद्दा है।

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम भी इसी स्थिति का सामना कर रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी मुकाबला 2004 में यहाँ हुआ था। उस मैच में मुरली कार्तिक की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने 13 रन से जीत दर्ज की थी। यह जीत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में मिली रोमांचक जीतों में से एक मानी जाती है।

ईडन गार्डन और वानखेड़े स्टेडियम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं और भारतीय क्रिकेट के विकास के साक्षी हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों से इन दोनों स्थलों को दूर रखना न केवल इन स्टेडियमों के लिए, बल्कि यहाँ के दर्शकों के लिए भी अन्याय है। बीसीसीआई को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज-2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट 21 से 25 जनवरी (नागपुर), दूसरा टेस्ट 29 जनवरी से 2 फरवरी (चेन्नई), तीसरा टेस्ट 11 से 15 फरवरी (गुवाहाटी), चौथा टेस्ट 19 से 23 फरवरी (रांची) और पांचवां टेस्ट 27 फरवरी से 3 मार्च (अहमदाबाद) के बीच खेला जाएगा।

Point of View

जो देश के प्रमुख शहरों के दर्शकों के साथ अन्याय कर रही है। ईडन गार्डन और वानखेड़े स्टेडियम जैसे ऐतिहासिक स्थलों को नजरअंदाज करना भारतीय क्रिकेट की समृद्धि के लिए नकारात्मक संकेत है।
NationPress
26/03/2026

Frequently Asked Questions

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच कब हुआ था?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच 2001 में कोलकाता के ईडन गार्डन में हुआ था।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अंतिम टेस्ट कब खेला गया?
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतिम टेस्ट 2004 में खेला गया था।
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2027 की तारीखें क्या हैं?
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2027 में पहला टेस्ट 21 से 25 जनवरी को नागपुर में होगा।
बीसीसीआई ने 2026-27 के सत्र को लेकर क्या घोषणा की है?
बीसीसीआई ने 2026-27 के सत्र के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों का कार्यक्रम जारी किया है।
क्या कोलकाता और मुंबई में टेस्ट मैचों का आयोजन होना चाहिए?
जी हाँ, कोलकाता और मुंबई के ऐतिहासिक स्टेडियमों में टेस्ट मैचों का आयोजन होना चाहिए, ताकि दर्शकों की उम्मीदें पूरी हो सकें।
Nation Press