28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026 का उद्घाटन मुकाबला आरसीबी और एसआरएच के बीच, जानें पिछले 18 सीज़न के पहले मैच

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026 का उद्घाटन मुकाबला आरसीबी और एसआरएच के बीच, जानें पिछले 18 सीज़न के पहले मैच

सारांश

आईपीएल 2026 का पहला मैच आरसीबी और एसआरएच के बीच 28 मार्च को होगा। जानें पिछले 18 सीज़न के पहले मुकाबलों की जानकारी और महत्वपूर्ण आंकड़े।

मुख्य बातें

आईपीएल 2026 का उद्घाटन मैच आरसीबी और एसआरएच के बीच होगा।
बीसीसीआई ने पहले 16 दिनों का शेड्यूल जारी किया है।
पिछले 18 सीज़न के पहले मुकाबले महत्वपूर्ण रहे हैं।

नई दिल्ली, 12 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का पहला मैच 28 मार्च से शुरू हो रहा है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के पहले 16 दिनों का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

आईपीएल 2026 की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने जा रही है। आइए जानते हैं कि पिछले 18 सीजन के पहले मुकाबले किन 2 टीमों के बीच खेले गए हैं।

आईपीएल 2008 का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच हुआ था, जिसमें केकेआर ने 140 रन से जीत हासिल की थी। आईपीएल 2009 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बीच हुआ, जिसमें मुंबई ने 19 रन से जीत हासिल की। आईपीएल 2010 में केकेआर ने डेक्कन चार्जेस को 11 रन से हराया।

आईपीएल 2011 का पहला मैच सीएसके और केकेआर के बीच हुआ, जिसमें सीएसके ने 2 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद, 2012 में सीएसके और एमआई के बीच खेला गया पहला मैच, जिसमें एमआई ने 8 विकेट से जीत हासिल की। 2013 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और केकेआर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें केकेआर ने 6 विकेट से जीत हासिल की।

2014 में केकेआर ने एमआई को 41 रन से हराया। 2015 में एमआई और केकेआर के बीच पहले मैच में केकेआर ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने एमआई को 9 विकेट से हराया। 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 35 रन से हराया। 2018 में सीएसके ने एमआई को 1 विकेट से हराया। 2019 में आरसीबी और सीएसके के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सीएसके ने 7 विकेट से जीत हासिल की।

2020 में पहले मैच में सीएसके ने एमआई को 5 विकेट से हराया। 2021 में आरसीबी ने एमआई को 2 विकेट से हराया। 2022 में केकेआर ने सीएसके को 6 विकेट से हराया। 2023 में गुजरात टाइटंस ने सीएसके को 5 विकेट से हराया। 2024 में सीएसके ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया। 2025 में आरसीबी ने केकेआर को 7 विकेट से हराया।

संपादकीय दृष्टिकोण

और क्रिकेट की दुनिया में इसकी काफी चर्चा हो रही है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 का पहला मैच कब है?
आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च 2026 को होगा।
पहला मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा?
पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा।
आईपीएल के पिछले सीज़न के पहले मैच कौन से थे?
पिछले 18 सीज़न में पहले मैच अलग-अलग टीमों के बीच खेले गए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले