आईपीएल 2026: रिंकू सिंह बने केकेआर के लिए सर्वश्रेष्ठ कैच लेने वाले खिलाड़ी, आंद्रे रसेल को छोड़ा पीछे

Click to start listening
आईपीएल 2026: रिंकू सिंह बने केकेआर के लिए सर्वश्रेष्ठ कैच लेने वाले खिलाड़ी, आंद्रे रसेल को छोड़ा पीछे

सारांश

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के रिंकू सिंह ने आईपीएल 2026 में अपनी शानदार कैचिंग से आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। जानिए इस रोमांचक मुकाबले की सभी अहम बातें।

Key Takeaways

  • रिंकू सिंह ने आईपीएल में 41 कैच लेकर नया रिकॉर्ड बनाया।
  • अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने एसआरएच के लिए मजबूत शुरुआत की।
  • केकेआर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
  • हेनरिक क्लासन ने 35 गेंदों में 52 रन बनाए।
  • एसआरएच ने अपने पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना किया।

कोलकाता, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 का छठा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेला गया। इस मैच में रिंकू सिंह ने केकेआर के लिए आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी बनने की उपलब्धि हासिल की।

गुरुवार को रिंकू ने एसआरएच की पारी के 10वें ओवर में अनुकूल रॉय की गेंद पर अनिकेत वर्मा का कैच पकड़कर यह खास उपलब्धि हासिल की। रिंकू ने केकेआर की जर्सी में यह 41वां कैच लिया, जिससे उन्होंने आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने केकेआर के लिए 40 कैच लिए हैं। सुनील नरेन ने 36 कैच के साथ तीसरा और मनोज तिवारी ने 30 कैच लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया है। रिंकू ने इस मुकाबले में अनिकेत के अलावा, ईशान किशन का भी शानदार कैच लिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर एसआरएच को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। एसआरएच के अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 82 रन जोड़े। हेड ने 21 गेंदों में 219 के स्ट्राइक रेट से 46 रन बनाते हुए खेला। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 228 के स्ट्राइक रेट से 48 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

हालांकि, कप्तान ईशान किशन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने 9 गेंदों में 14 रन बनाए। अनिकेत वर्मा केवल एक रन बनाकर आउट हुए। नीतीश कुमार रेड्डी ने 24 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाये। हेनरिक क्लासन ने 35 गेंदों में 52 रन बनाकर एसआरएच को 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन बनाने में मदद की।

इसी आईपीएल में एसआरएच को अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। एसआरएच ने 201 रन बनाए थे, लेकिन उनके गेंदबाज लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाए। आरसीबी ने केवल 15.4 ओवर में 202 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था।

Point of View

और यह दिखाता है कि युवा खिलाड़ियों में कितनी प्रतिभा है।
NationPress
03/04/2026

Frequently Asked Questions

रिंकू सिंह ने कितने कैच लिए हैं?
रिंकू सिंह ने आईपीएल में केकेआर के लिए 41 कैच लिए हैं।
एसआरएच का आईपीएल 2026 में पहला मैच किससे था?
एसआरएच का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ था, जिसमें उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
इस मैच में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
इस मैच में सबसे ज्यादा रन हेनरिक क्लासन ने 52 रन बनाए।
टॉस किसने जीता?
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर एसआरएच को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।
आईपीएल 2026 में रिंकू सिंह का योगदान क्या है?
रिंकू सिंह ने आईपीएल 2026 में शानदार कैचिंग प्रदर्शन के साथ केकेआर के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Nation Press