आईपीएल 2026: एसआरएच और एलएसजी का रोमांचक मुकाबला, जानें दोनों के हेड टू हेड आंकड़े
सारांश
Key Takeaways
- एसआरएच और एलएसजी के बीच मुकाबला राजीव गांधी स्टेडियम में होगा।
- एलएसजी को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा।
- एसआरएच ने केकेआर को हराकर शानदार वापसी की है।
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। एलएसजी ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना किया था।
वहीं, एसआरएच ने अपने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 65 रनों से हराया था। आईपीएल 2026 में एसआरएच ने अब तक 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एक में जीत और एक में हार मिली है। केकेआर के खिलाफ अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने बेहतरीन खेल दिखाया। हेड ने 21 गेंदों पर 46 रन बनाते हुए शानदार पारी खेली, जबकि अभिषेक ने 21 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। इसके अलावा, हेनरिक क्लासन ने 35 गेंदों में 52 रन बनाए।
नीतीश कुमार रेड्डी ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 24 गेंदों में 39 रन बनाए और साथ ही दो विकेट भी लिए। उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया। गेंदबाजी में, एसआरएच के जयदेव उनादकट ने 21 रन देकर 3 विकेट निकाले जबकि ईशान मलिंगा ने 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ निराशाजनक रहा। टीम का बल्लेबाजी क्रम कमजोर साबित हुआ, जिसमें अब्दुल समद ने 36 और मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 35 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। गेंदबाजी में, मोहम्मद शमी ने 28 रन देकर एक विकेट लिया और प्रिंस यादव ने 20 रन देकर दो विकेट लिए।
आईपीएल में अब तक एलएसजी और एसआरएच के बीच कुल 6 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से एलएसजी ने 4 और एसआरएच ने 2 मुकाबले जीते हैं। राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है, जहाँ चौके-छक्के की भरपूर संभावना होती है। यहाँ पहले पारी का औसत स्कोर 230 रन और दूसरी पारी का औसत स्कोर 186 रन है।
मौसम की रिपोर्ट के अनुसार, इस मुकाबले में बारिश की संभावना 85 प्रतिशत है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।