आईपीएल में सबसे अधिक शतक लगाने वाले शीर्ष बल्लेबाज
सारांश
Key Takeaways
- विराट कोहली - 8 शतक
- जोस बटलर - 7 शतक
- क्रिस गेल - 6 शतक
- केएल राहुल - 5 शतक
- शुभमन गिल, शेन वॉटसन, डेविड वॉर्नर - 4-4 शतक
नई दिल्ली, 12 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18 सीजन हो चुके हैं, जहाँ दर्शकों ने अनेक चौके-छक्कों का आनंद लिया है। आइए, उन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम पर सबसे अधिक आईपीएल शतक हैं।
विराट कोहली (8 शतक): इस महान खिलाड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए 267 मैच खेले हैं, जिसमें उनकी औसत 39.54 है और उन्होंने 8,661 रन बनाये हैं। इस दौरान कोहली ने 8 शतक और 63 अर्धशतक बनाये हैं। कोहली ने इस लीग में 291 छक्के और 771 चौके भी लगाए हैं।
जोस बटलर (7 शतक): इस अंग्रेज खिलाड़ी ने 2016 से अब तक 121 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनकी औसत 40 है और उन्होंने 4,120 रन बनाये हैं। बटलर ने 185 छक्के और 407 चौके लगाए हैं, जिनमें 7 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं।
क्रिस गेल (6 शतक): वेस्टइंडीज के इस दिग्गज ने 2009 से 2021 के बीच 142 आईपीएल मैच खेले, जिनमें उनकी औसत 39.72 है और उन्होंने 4,965 रन बनाये। गेल ने 6 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं। उनकी शानदार पारी 2013 में आरसीबी के लिए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन की थी, जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी है।
केएल राहुल (5 शतक): इस खिलाड़ी ने 145 मैचों में 46.21 की औसत से 5,222 रन बनाये हैं। राहुल ने 5 शतक और 40 अर्धशतक बनाए हैं, उनके नाम पर 208 छक्के और 452 चौके भी हैं।
शुभमन गिल, शेन वॉटसन और डेविड वॉर्नर (4 शतक): गिल ने 118 मुकाबलों में 39.44 की औसत से 3,866 रन बनाये हैं। वहीं, शेन वॉटसन ने 145 आईपीएल मुकाबलों में 30.99 की औसत से 3,874 रन बनाये हैं। वॉर्नर ने 184 मैचों में 40.52 की औसत से 6,565 रन बनाये हैं। इन तीनों खिलाड़ियों के नाम पर 4-4 शतक हैं।