आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज

Click to start listening
आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज

सारांश

क्या आप जानते हैं कि आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक किसने लगाए हैं? जानें उन टॉप-3 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने इस लीग में अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरा है!

Key Takeaways

  • विराट कोहली - 8 शतक, 267 मैच
  • जोस बटलर - 7 शतक, 121 मैच
  • शुभमन गिल - 4 शतक, 118 मैच

नई दिल्ली, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अब तक 18 सीजन हो चुके हैं। इन वर्षों में कई बल्लेबाजों ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध किया है। चलिए, हम जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने आईपीएल इतिहास में 2 या उससे अधिक शतक लगाए हैं।

विराट कोहली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हुए, कोहली ने आईपीएल 2016 में चार शतक लगाए। उस सीजन में कोहली ने 16 मैच खेले और 81.08 की औसत से कुल 973 रन बनाकर अपने नाम किए। इस दौरान उनके बल्ले से 38 छक्के और 83 चौके निकले।

कोहली ने अपने आईपीएल करियर में कुल 267 मैच खेले हैं, जिसमें 39.54 की औसत से 8,661 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 63 अर्धशतक बनाए हैं।

जोस बटलर: इस सूची में इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने कोहली के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया है। बटलर ने आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 17 मैच खेले, जिसमें 57.53 की औसत से 863 रन बनाए। इस सीजन में उनके बल्ले से 4 शतक निकले और उन्होंने 45 छक्के और 83 चौके लगाए।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने आईपीएल करियर में 121 मैच खेले हैं, जिसमें 40 की औसत से 4,120 रन बनाए हैं। उन्होंने इस लीग में कुल 7 शतक और 24 अर्धशतक बनाए हैं।

शुभमन गिल: आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए गिल ने 17 मुकाबलों में 59.33 की औसत से 890 रन बनाए। वह उस सीजन के सबसे सफल बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 3 शतकों के साथ 33 छक्के और 85 चौके लगाए।

गिल ने आईपीएल करियर में कुल 118 मैच खेले हैं, जिसमें 39.44 की औसत से 3,866 रन बनाए हैं। उन्होंने इस लीग में 4 शतक और 26 अर्धशतक बनाए हैं।

Point of View

NationPress
19/03/2026

Frequently Asked Questions

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक किसने लगाए हैं?
विराट कोहली, जो आरसीबी के लिए खेलते हैं, ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 8 शतक लगाए हैं।
जोस बटलर का आईपीएल प्रदर्शन कैसा रहा है?
जोस बटलर ने आईपीएल 2022 में 4 शतक लगाए और कुल 863 रन बनाए।
शुभमन गिल का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन कैसा रहा?
शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में 3 शतक के साथ 890 रन बनाए।
Nation Press