11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल में 'जीत का शतक' लगाने वाली 7 प्रमुख टीमें

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल में 'जीत का शतक' लगाने वाली 7 प्रमुख टीमें

सारांश

आईपीएल के 18 सीज़नों में 7 टीमों ने 'जीत का शतक' पूरा किया है। जानिए कौन सी टीमें हैं ये और उनका प्रदर्शन कैसा रहा है।

मुख्य बातें

आईपीएल में कुल 7 टीमों ने 'जीत का शतक' लगाया है।
मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 151 मैच जीते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 142 जीत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में पहला आईपीएल खिताब जीता।
दिल्ली कैपिटल्स ने 118 जीत के साथ प्रतिस्पर्धा की है।

नई दिल्ली, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अब तक के 18 सीज़नों में, कुल 7 टीमों ने 'जीत का शतक' पूरा किया है। आइए इन टीमों की जानकारी लेते हैं।

मुंबई इंडियंस: इस टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है और कुल 277 मैच खेले हैं। इनमें से 151 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 122 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, 4 मैच टाई (2 टाई+जीत, 2 टाई+हार) रहे और 2 मैच बेनतीजा रहे।

चेन्नई सुपर किंग्स: इस टीम ने भी पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। 2008 से अब तक कुल 253 मैचों में से 142 जीतें हैं, जबकि 108 मैचों में हार का सामना किया है। इस दौरान 1 मैच टाई (टाई+हार) रहा, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे।

कोलकाता नाइट राइडर्स: तीन बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी इस टीम ने 2008 से अब तक कुल 265 मैच खेले हैं, जिसमें से 135 मैच जीते हैं। केकेआर ने 124 मैचों में हार का सामना किया है, जबकि 4 मैच टाई (1 टाई+जीत, 3 टाई+हार) रहे। इसके अलावा, 2 मुकाबले बेनतीजा रहे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: बीते सीजन में आईपीएल का खिताब जीतने वाली इस टीम ने अब तक 271 मैच खेले हैं, जिनमें से 132 मैचों में जीत हासिल की है। आरसीबी को 132 मैचों में हार भी मिली है। 3 मुकाबले टाई (2 टाई+जीत, 1 टाई+हार) रहे, और 4 मैच बेनतीजा रहे।

पंजाब किंग्स: इस टीम ने आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 263 मैच खेले हैं, जिसमें 119 मैच जीते हैं। ये टीम 2008 से अब तक कुल 139 मैच हार चुकी है। इस दौरान 4 मैच टाई (3 टाई+जीत, 1 टाई+हार) रहे, जबकि 1 मुकाबले का नतीजा नहीं निकला।

दिल्ली कैपिटल्स: इस टीम ने आईपीएल इतिहास में कुल 266 मैच खेले हैं, जिसमें 118 जीत और 140 हार का सामना किया है। इस दौरान 5 मैच टाई (4 टाई+जीत, 1 टाई+हार) रहे और 3 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला।

राजस्थान रॉयल्स: 2008 में आईपीएल का पहला संस्करण जीतने वाली इस टीम ने अब तक कुल 236 मैच खेले हैं, जिसमें 114 जीत और 115 हार का सामना किया है। इस दौरान 4 मैच टाई (2 टाई+जीत, 2 टाई+हार) रहे। 3 मुकाबले का नतीजा नहीं निकला।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट में प्रतिस्पर्धा कितनी उच्च स्तर की है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल में सबसे ज्यादा जीत किस टीम ने की है?
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 151 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।
चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल में प्रदर्शन कैसा रहा है?
चेन्नई सुपर किंग्स ने 253 मैचों में से 142 मैच जीते हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने कब आईपीएल का खिताब जीता?
राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में आईपीएल का पहला संस्करण जीतकर खिताब जीता।
दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल में जीत का प्रतिशत क्या है?
दिल्ली कैपिटल्स ने 266 मैचों में से 118 जीत दर्ज की है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के कितने मैच टाई रहे हैं?
कोलकाता नाइट राइडर्स के 4 मैच टाई रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले