1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल में कप्तान बने 5 खिलाड़ी जिन्होंने सर्वाधिक मैच खेले

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल में कप्तान बने 5 खिलाड़ी जिन्होंने सर्वाधिक मैच खेले

सारांश

इस लेख में हम उन 5 खिलाड़ियों की चर्चा करेंगे जिन्होंने आईपीएल में कप्तान के रूप में सबसे अधिक मैच खेले हैं। ये खिलाड़ी अपने शानदार नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं।

मुख्य बातें

महेंद्र सिंह धोनी ने 235 मैच खेले और 57.87% जीत प्रतिशत हासिल किया।
रोहित शर्मा ने 158 मैच खेले और 55.06% जीत प्रतिशत हासिल किया।
विराट कोहली ने 143 मैचों में कप्तानी की, जिनमें 66 जीतें।
गौतम गंभीर ने 129 मैचों में कप्तानी की और 71 मैच जीते।
श्रेयस अय्यर ने 87 मैचों में कप्तानी की और 48 जीत हासिल की।

नई दिल्ली, 15 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अब तक 18 सीजन हो चुके हैं। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेले।

महेंद्र सिंह धोनी: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पाँच आईपीएल खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तान के तौर पर 235 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उनका जीत प्रतिशत 57.87 रहा। इस दौरान माही ने 136 मैच जीते और 97 में हार का सामना किया। 2 मैच बेनतीजा रहे। धोनी ने अपने करियर में कुल 278 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 38.30 की औसत से 5,439 रन बनाए।

रोहित शर्मा: उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पाँच आईपीएल ट्रॉफियाँ जीतीं। बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने 2012 से 2023 के बीच 158 मैच खेले, जिसमें 87 मैच जीते और 67 में हार का सामना किया। इस दौरान 4 मैच टाई रहे। रोहित ने आईपीएल करियर में कुल 272 मैच खेले, जिसमें 29.73 की औसत से 7,046 रन बनाए, जिनमें 2 शतकीय पारियाँ शामिल हैं।

विराट कोहली: इस दिग्गज क्रिकेटर ने अब तक आईपीएल करियर के सभी 267 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेले हैं। इस दौरान कोहली ने 143 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 66 मैच जीते और 70 में हार का सामना किया। 3 मैच टाई रहे और 4 का नतीजा नहीं निकला। कोहली ने 39.54 की औसत से 8,661 रन बनाए, जिसमें 8 शतक शामिल हैं।

गौतम गंभीर: कोलकाता नाइट राइडर्स को दो आईपीएल खिताब दिलाने वाले गौतम गंभीर ने 129 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 71 मैच जीते और 57 में हार गए। इस दौरान 1 मैच टाई रहा। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कुल 154 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 31 की औसत से 4,217 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 36 अर्धशतक निकले।

श्रेयस अय्यर: इस खिलाड़ी ने अपने आईपीएल करियर में कुल 133 मैच खेले, जिसमें 34.22 की औसत के साथ 3,731 रन बनाए। इस दौरान अय्यर ने 87 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 48 जीते और 35 मैच गंवाए। 2 मैच टाई रहे और उतने ही मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच कौन से कप्तान ने खेले?
महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 235 आईपीएल मैच खेले हैं।
रोहित शर्मा का आईपीएल में जीत प्रतिशत क्या है?
रोहित शर्मा का आईपीएल में जीत प्रतिशत 55.06 है।
विराट कोहली ने कितने मैचों में कप्तानी की है?
विराट कोहली ने 143 मैचों में कप्तानी की है।
गौतम गंभीर ने कितने आईपीएल खिताब जीते?
गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 2 आईपीएल खिताब जीते हैं।
श्रेयस अय्यर का आईपीएल करियर औसत क्या है?
श्रेयस अय्यर का आईपीएल करियर औसत 34.22 है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले