आईपीएल में 250 से अधिक मैच खेलने वाले 5 अद्वितीय खिलाड़ी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल में 250 से अधिक मैच खेलने वाले 5 अद्वितीय खिलाड़ी

सारांश

आईपीएल में 18 सीजन के दौरान, कुछ खिलाड़ियों ने 250 से अधिक मैच खेलकर अपने नाम की अमिट छाप छोड़ी है। जानें कौन हैं ये खिलाड़ी और उनके रिकॉर्ड।

मुख्य बातें

महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे अधिक मैच खेले हैं।
रोहित शर्मा ने 5 टाइटल जीते हैं।
विराट कोहली ने 8 शतक बनाए हैं।
दिनेश कार्तिक ने 22 अर्धशतक बनाए हैं।
रवींद्र जडेजा ने 170 विकेट लिए हैं।

नई दिल्ली, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले जा चुके हैं, जिनमें खिलाड़ियों ने अद्भुत बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग और फील्डिंग में अपनी प्रतिभा दिखाई है। इस बीच कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं जिन्होंने अपने खेल से रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है।

आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिन्होंने आईपीएल करियर में 250 से अधिक मैच खेले हैं।

महेंद्र सिंह धोनी: अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच आईपीएल खिताब दिलाने वाले माही ने आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। धोनी ने 2008 से अब तक कुल 278 मैच खेले, जिसमें 38.30 की औसत से 5,439 रन बनाए।

रोहित शर्मा: जबकि माही ने सीएसके को पांच आईपीएल ट्रॉफी दिलाईं, वहीं रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस (एमआई) की कप्तानी में 5 टाइटल जीते। रोहित ने 2008 से अब तक कुल 272 मैच खेले, जिसमें 29.73 की औसत से 7,046 रन बनाए। रोहित शर्मा आईपीएल में 2 शतक भी बना चुके हैं।

विराट कोहली: इस महान बल्लेबाज ने सभी 18 सीजन में केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेला। इस दौरान कोहली 267 आईपीएल मैचों में दिखाई दिए, जहां उनकी औसत 39.54 है और उन्होंने 8,661 रन बनाए। कोहली ने इस लीग में कुल 8 शतक लगाए हैं।

दिनेश कार्तिक: इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 2008 से 2024 के बीच आईपीएल में कुल 257 मैच खेले। इस दौरान उनकी औसत 26.31 रही, और उन्होंने 4,842 रन बनाए। कार्तिक ने आईपीएल में 22 अर्धशतक भी बनाए हैं, जिसमें 161 छक्के और 466 चौके शामिल हैं।

रवींद्र जडेजा: इस ऑलराउंडर ने अपने आईपीएल करियर में कुल 254 मैच खेले हैं, जिसमें 27.86 की औसत से 3,260 रन बनाए। जड्डू ने इस लीग में 170 विकेट भी लिए हैं और आईपीएल में 5 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 117 छक्के और 240 चौके निकले हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स के लिए भी जाने जाते हैं। यह लेख उन खिलाड़ियों का सम्मान है जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में जगह बनाई है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल में सबसे अधिक मैच किसने खेले हैं?
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में सबसे अधिक 278 मैच खेले हैं।
रोहित शर्मा ने कितने मैच खेले हैं?
रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक कुल 272 मैच खेले हैं।
विराट कोहली का आईपीएल में प्रदर्शन कैसा रहा है?
विराट कोहली ने 267 मैचों में 8,661 रन बनाए हैं और 8 शतक लगाए हैं।
दिनेश कार्तिक ने कितने अर्धशतक बनाए हैं?
दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में 22 अर्धशतक बनाए हैं।
रवींद्र जडेजा के कितने विकेट हैं?
रवींद्र जडेजा ने आईपीएल में 170 विकेट लिए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले