3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल में शीर्ष 5 बल्लेबाज जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल में शीर्ष 5 बल्लेबाज जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए

सारांश

आईपीएल के 18 सीज़नों में कई बल्लेबाजों ने अपने छक्कों से रनों की बारिश की है। जानिए वो 5 बल्लेबाज जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

मुख्य बातें

क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर है।
रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं।
विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं।
एमएस धोनी चौथे स्थान पर हैं।
एबी डिविलियर्स पांचवे स्थान पर हैं।

नई दिल्ली, 10 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18 सीजनों में शानदार क्रिकेट का नजारा देखने को मिला है। इस लीग में बल्लेबाजों ने शानदार चौकों और छक्कों की बारिश की है। आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने का कीर्तिमान क्रिस गेल के नाम है। इसके अलावा, रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शीर्ष-5 बल्लेबाजों में शामिल हैं।

क्रिस गेल: आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने का कीर्तिमान क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 142 मैचों में 357 छक्के लगाए हैं। गेल ने आईपीएल में 6 शतक और 31 अर्धशतक भी बनाए हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 2013 में 66 गेंदों पर 175 रन की नाबाद पारी थी।

रोहित शर्मा: आईपीएल में सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा इस लीग में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 272 मैचों में 302 छक्के लगाए हैं। रोहित ने आईपीएल में 2 शतक और 47 अर्धशतक भी बनाए हैं।

विराट कोहली: विराट कोहली 291 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कोहली ने आईपीएल में 8 शतक और 63 अर्धशतक बनाए हैं। 2016 में उन्होंने 152 के स्ट्राइक रेट से 973 रन बनाकर एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

एमएस धोनी: यदि आईपीएल में छक्कों की चर्चा हो और एमएस धोनी का नाम न आए, ऐसा संभव नहीं है। धोनी इस मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 278 मैचों में 264 छक्के लगाए हैं।

एबी डिविलियर्स: आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में पांचवे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं। उन्होंने 184 मैचों में 251 छक्के लगाए हैं। डिविलियर्स ने आईपीएल में 3 शतक और 40 अर्धशतक भी बनाए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उन्होंने दर्शकों का दिल भी जीता है।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए?
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है।
रोहित शर्मा ने कितने छक्के लगाए हैं?
रोहित शर्मा ने आईपीएल में 302 छक्के लगाए हैं।
विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल प्रदर्शन क्या है?
विराट कोहली ने 2016 में 973 रन बनाकर एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।
एमएस धोनी ने कितने छक्के लगाए हैं?
एमएस धोनी ने आईपीएल में 264 छक्के लगाए हैं।
एबी डिविलियर्स का आईपीएल में प्रदर्शन कैसा रहा है?
एबी डिविलियर्स ने 184 मैचों में 251 छक्के और 3 शतक बनाए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले