16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ईशान-संजू की जोड़ी ने सेमीफाइनल में कमाल दिखाया, तोड़ा युवराज-उथप्पा का पुराना रिकॉर्ड

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ईशान-संजू की जोड़ी ने सेमीफाइनल में कमाल दिखाया, तोड़ा युवराज-उथप्पा का पुराना रिकॉर्ड

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में ईशान किशन और संजू सैमसन ने मिलकर एक नया रिकॉर्ड बनाया, जो 19 साल पुराना था। पढ़ें इस ऐतिहासिक पारी के बारे में।

मुख्य बातें

संजू सैमसन और ईशान किशन ने 97 रनों की साझेदारी की।
19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा गया।
टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में यह भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है।
अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन औसत रहा।
भारत और इंग्लैंड के बीच यह तीसरी बार सेमीफाइनल मुकाबला है।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से हो रहा है। वानखेड़े स्टेडियम पर संजू सैमसन और ईशान किशन की जोड़ी ने 19 वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। संजू और ईशान ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड बनाया है।

संजू सैमसन और ईशान किशन ने वानखेड़े के मैदान पर अद्भुत प्रदर्शन करते हुए दूसरे विकेट के लिए मात्र 45 गेंदों में 97 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। यह टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में भारत की तरफ से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। संजू-ईशान ने युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 6.3 ओवर में 84 रन जोड़े थे।

ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में 39 रन बनाये। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 216 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। ईशान को आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा। हालांकि, अभिषेक शर्मा इस मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और 7 गेंदों में केवल 9 रन बनाकर आउट हो गये। टी20 विश्व कप 2026 में अभिषेक तीसरी बार ऑफ स्पिनर के खिलाफ आउट हुए हैं।

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि इंग्लैंड ने रेहान अहमद की जगह जेमी ओवरटन को अंतिम एकादश में शामिल किया है। टी20 विश्व कप में यह तीसरी बार है जब भारत और इंग्लैंड का सामना सेमीफाइनल में हो रहा है। इससे पहले, 2024 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था, जबकि 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि ईशान और संजू की जोड़ी ने भारतीय क्रिकेट को नई दिशा दी है। उनकी साझेदारी ने साबित कर दिया कि युवा खिलाड़ी भी बड़े मौकों पर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईशान किशन और संजू सैमसन ने कितने रन बनाये?
ईशान किशन और संजू सैमसन ने मिलकर 97 रनों की साझेदारी निभाई।
युवराज और उथप्पा का रिकॉर्ड कब टूटा?
संजू और ईशान ने युवराज और उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले