31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ईशान और संजू की जोड़ी का ऐतिहासिक प्रदर्शन, युवराज-उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ईशान और संजू की जोड़ी का ऐतिहासिक प्रदर्शन, युवराज-उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

सारांश

टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में ईशान किशन और संजू सैमसन ने रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी की। जानिए इस ऐतिहासिक पल के बारे में और कैसे उन्होंने युवराज-उथप्पा के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।

मुख्य बातें

ईशान और संजू ने एक नई साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया।
युवराज-उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त हुआ।
अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
भारत और इंग्लैंड के बीच यह तीसरा सेमीफाइनल है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की स्थिति मजबूत है।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से हो रहा है। वानखेड़े के मैदान पर संजू सैमसन और ईशान किशन की जोड़ी ने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। संजू-ईशान ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैच में भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

संजू सैमसन और ईशान किशन ने वानखेड़े के मैदान पर जोरदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए केवल 45 गेंदों में 97 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी बनाई। यह टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में भारत की तरफ से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। संजू-ईशान का यह कमाल युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा द्वारा स्थापित रिकॉर्ड को तोड़ता है, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 6.3 ओवर में 84 रन जोड़े थे।

ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 18 गेंदों में 39 रनों की बेहतरीन पारी खेली। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 216 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। आदिल रशीद ने उन्हें पवेलियन भेजा। हालांकि, अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में भी कुछ खास नहीं कर सके, उन्होंने 7 गेंदों में केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए। टी20 विश्व कप 2026 में अभिषेक तीसरी बार ऑफ स्पिनर के खिलाफ आउट हुए।

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, इंग्लैंड ने रेहान अहमद की जगह जेमी ओवरटन को अंतिम एकादश में शामिल किया है। यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच सेमीफाइनल में भिड़ंत हो रही है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था, जबकि टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसने न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को भी तोड़ा। यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संजू सैमसन और ईशान किशन ने कितना स्कोर बनाया?
संजू सैमसन और ईशान किशन ने 45 गेंदों में 97 रनों की साझेदारी बनाई।
युवराज और उथप्पा का रिकॉर्ड कब टूटा?
युवराज और उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड आज के मैच में टूट गया।
अभिषेक शर्मा ने कितने रन बनाए?
अभिषेक शर्मा ने 7 गेंदों में केवल 9 रन बनाए।
टी20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच यह सेमीफाइनल कब हुआ?
यह सेमीफाइनल 5 मार्च 2026 को हो रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्ड क्या है?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले भी दो सेमीफाइनल हो चुके हैं, जिसमें से एक में भारत ने जीत हासिल की थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले