11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ईशान-संजू की जोड़ी ने सेमीफाइनल में युवराज-उथप्पा का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ईशान-संजू की जोड़ी ने सेमीफाइनल में युवराज-उथप्पा का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में, ईशान किशन और संजू सैमसन ने मिलकर 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उनकी शानदार साझेदारी ने भारत को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। जानिए इस मैच के महत्वपूर्ण पल और खिलाड़ियों की भूमिका।

मुख्य बातें

ईशान किशन और संजू सैमसन ने मिलकर नया साझेदारी रिकॉर्ड स्थापित किया।
भारत ने सेमीफाइनल में कोई बदलाव नहीं किया।
अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
यह भारत और इंग्लैंड के बीच लगातार तीसरा सेमीफाइनल है।
ईशान किशन ने तेज बल्लेबाजी से दर्शकों को प्रभावित किया।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से होने जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम पर संजू सैमसन और ईशान किशन की जोड़ी ने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस जोड़ी ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैच में भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

संजू सैमसन और ईशान किशन ने वानखेड़े के मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए केवल 45 गेंदों में 97 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। यह टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में भारत की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इन दोनों ने युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया, जिन्होंने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में 6.3 ओवर में 84 रन बनाए थे।

ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39 रनों की शानदार पारी खेली। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 216 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 चौके और 2 छक्के लगाए। ईशान को आदिल रशीद ने आउट किया। हालांकि, अभिषेक शर्मा इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 7 गेंदों पर केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए। टी20 विश्व कप 2026 में यह अभिषेक का तीसरा मौका है जब वह ऑफ स्पिनर के खिलाफ आउट हुए हैं।

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि इंग्लैंड ने रेहान अहमद की जगह जेमी ओवरटन को अंतिम एकादश में शामिल किया है। यह टी20 विश्व कप में लगातार तीसरी बार है जब भारत और इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में भिड़ रही हैं। इससे पहले, टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था, जबकि टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संजू सैमसन और ईशान किशन ने कितने रन की साझेदारी की?
संजू सैमसन और ईशान किशन ने 45 गेंदों में 97 रनों की साझेदारी की।
युवराज-उथप्पा का रिकॉर्ड कब टूटा?
युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा का रिकॉर्ड 19 साल बाद इस सेमीफाइनल में टूटा।
अभिषेक शर्मा ने कितने रन बनाये?
अभिषेक शर्मा ने 7 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए।
भारत और इंग्लैंड के बीच यह तीसरा सेमीफाइनल कब है?
यह टी20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा सेमीफाइनल है।
ईशान किशन की पारी का स्ट्राइक रेट क्या था?
ईशान किशन ने 216 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले