4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ईशान और संजू की जोड़ी ने सेमीफाइनल में किया कमाल, युवराज-उथप्पा का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ईशान और संजू की जोड़ी ने सेमीफाइनल में किया कमाल, युवराज-उथप्पा का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में ईशान किशन और संजू सैमसन ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया और 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। जानें इस रोमांचक मुकाबले की खास बातें।

मुख्य बातें

ईशान किशन और संजू सैमसन ने मिलकर 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रनों की साझेदारी।
अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड का तीसरा सेमीफाइनल।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज भारत की टीम का मुकाबला इंग्लैंड से हो रहा है। वानखेड़े स्टेडियम पर संजू सैमसन और ईशान किशन की जोड़ी ने एक 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने में सफलता हासिल की है। संजू और ईशान ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

संजू सैमसन और ईशान किशन ने वानखेड़े में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए केवल 45 गेंदों में 97 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। यह भारत के लिए टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैच में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। संजू-ईशान की जोड़ी ने युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 6.3 ओवर में 84 रन जोड़े थे।

ईशान किशन ने शानदार तरीके से 18 गेंदों में 39 रनों की धुआंधार पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज ने 216 के स्ट्राइक रेट के साथ खेलते हुए अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्हें आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा। हालांकि, अभिषेक शर्मा इस मैच में भी बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर सके और 7 गेंदों पर केवल 9 रन बनाकर आउट हुए। यह टी20 विश्व कप 2026 में अभिषेक का तीसरा मौका है जब वह ऑफ स्पिनर के खिलाफ आउट हुए।

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, इंग्लैंड ने रेहान अहमद के स्थान पर जेमी ओवरटन को अंतिम एकादश में शामिल किया है। यह तीसरी बार है जब भारत और इंग्लैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने आ रही हैं। पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था, जबकि 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। यह खेल के प्रति भारत के जुनून का एक अद्भुत उदाहरण है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईशान किशन और संजू सैमसन ने कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?
उन्होंने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा।
इस सेमीफाइनल में भारत का प्रतिद्वंद्वी कौन था?
भारत का प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड था।
ईशान किशन की पारी में कितने रन बने?
ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39 रन बनाए।
अभिषेक शर्मा ने कितने रन बनाए?
अभिषेक शर्मा ने 7 गेंदों में केवल 9 रन बनाए।
क्या भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव किया?
नहीं, भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले