28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ईशान-संजू की जोड़ी ने सेमीफाइनल में युवराज-उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ईशान-संजू की जोड़ी ने सेमीफाइनल में युवराज-उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में संजू सैमसन और ईशान किशन ने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर भारत के लिए नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। जानें इस ऐतिहासिक पारी के बारे में।

मुख्य बातें

संजू सैमसन और ईशान किशन ने 97 रनों की साझेदारी की।
इसने युवराज-उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39 रन बनाए।
भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
इंग्लैंड ने जेमी ओवरटन को अंतिम एकादश में शामिल किया।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से हो रहा है। वानखेड़े के मैदान पर संजू सैमसन और ईशान किशन की जोड़ी ने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। संजू-ईशान ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैच में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

संजू सैमसन और ईशान किशन ने वानखेड़े के ग्राउंड पर धूमधाम से बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 45 गेंदों में 97 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। यह टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में किसी भी विकेट के लिए भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है। संजू-ईशान ने युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। युवराज और उथप्पा ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 6.3 ओवर में 84 रन जोड़े थे।

ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 18 गेंदों में 39 रनों की तेज पारी खेली। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 216 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। ईशान को आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा। वहीं, अभिषेक शर्मा इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और 7 गेंदों में केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए। टी20 विश्व कप 2026 में यह अभिषेक का तीसरा मौका था जब वह ऑफ स्पिनर के खिलाफ आउट हुए।

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने रेहान अहमद की जगह जेमी ओवरटन को अंतिम एकादश में शामिल किया है। यह टी20 विश्व कप का तीसरा मौका है जब भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। इससे पहले, टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था, जबकि टी20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो भारतीय क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए, बल्कि भारतीय टीम के लिए भी उत्साहजनक है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संजू सैमसन और ईशान किशन ने कितने रनों की साझेदारी की?
संजू सैमसन और ईशान किशन ने 97 रनों की साझेदारी की।
युवराज और उथप्पा का रिकॉर्ड कब तोड़ा गया?
संजू-संजू की जोड़ी ने यह रिकॉर्ड 5 मार्च 2026 को तोड़ा।
इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव हुआ?
भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन कैसा रहा?
अभिषेक शर्मा ने 7 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाए और आउट हो गए।
इस सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने किस खिलाड़ी को शामिल किया?
इंग्लैंड ने रेहान अहमद की जगह जेमी ओवरटन को अंतिम एकादश में शामिल किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले