11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ईशान और संजू की जोड़ी ने सेमीफाइनल में किया कमाल, युवराज-उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ईशान और संजू की जोड़ी ने सेमीफाइनल में किया कमाल, युवराज-उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

सारांश

ईशान किशन और संजू सैमसन की जोड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ नया रिकॉर्ड बनाया है। जानें कैसे इन दोनों ने मिलकर 19 साल पुराना साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा।

मुख्य बातें

ईशान किशन और संजू सैमसन ने नया रिकॉर्ड बनाया।
टी20 विश्व कप के नॉकआउट में सबसे बड़ी साझेदारी।
भारत और इंग्लैंड के बीच यह तीसरा सेमीफाइनल।
अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक प्रेरणादायक क्षण।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को भारतीय टीम की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर संजू सैमसन और ईशान किशन की जोड़ी ने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने में सफलता हासिल की है। संजू-ईशान ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी निभाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

संजू सैमसन और ईशान किशन ने वानखेड़े के मैदान पर तेज़ी से बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए मात्र 45 गेंदों में 97 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। यह टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में किसी भी विकेट के लिए भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इस जोड़ी ने युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। युवराज और उथप्पा ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में 6.3 ओवर में 84 रन जोड़े थे।

ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 18 गेंदों में 39 रनों की प्रभावशाली पारी खेली। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 216 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। ईशान को आदिल रशीद ने पवेलियन भेजा। हालांकि, अभिषेक शर्मा इस मैच में भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके। अभिषेक ने 7 गेंदों का सामना करते हुए केवल 9 रन बनाकर आउट हुए। टी20 विश्व कप 2026 में अभिषेक तीसरी बार ऑफ स्पिनर के खिलाफ आउट हुए।

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, इंग्लैंड ने रेहान अहमद की जगह पर जेमी ओवरटन को अंतिम एकादश में शामिल किया है। टी20 विश्व कप में यह तीसरी बार है जब भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत सेमीफाइनल में हो रही है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था। वहीं, टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि इसे दर्शकों के बीच भी चर्चा का विषय बना दिया है। ईशान और संजू का यह प्रदर्शन क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नई प्रेरणा है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संजू सैमसन और ईशान किशन ने कितने रनों की साझेदारी की?
उन्होंने 45 गेंदों में 97 रनों की साझेदारी की।
युवराज और उथप्पा का रिकॉर्ड क्या था?
युवराज और उथप्पा ने 2007 में 84 रनों की साझेदारी की थी।
क्या भारत ने सेमीफाइनल में कोई बदलाव किया?
नहीं, भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
ईशान किशन ने कितने रन बनाए?
ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39 रन बनाए।
इस मैच में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन कैसा रहा?
अभिषेक शर्मा ने 7 गेंदों में केवल 9 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले