26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जडेजा की नाबाद 165 रन की पारी से सौराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल जीता?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जडेजा की नाबाद 165 रन की पारी से सौराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल जीता?

सारांश

सौराष्ट्र ने विश्वराज जडेजा की शानदार नाबाद पारी की बदौलत विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई। इस जीत ने सौराष्ट्र को पंजाब पर 9 विकेट से विजय दिलाई। अब फाइनल में उनका सामना विदर्भ से होगा।

मुख्य बातें

सौराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया।
विश्वराज जडेजा ने नाबाद 165 रन बनाए।
फाइनल में सौराष्ट्र का सामना विदर्भ से होगा।
पंजाब की टीम 291 रन पर आउट हुई।
हार्विक देसाईं ने महत्वपूर्ण साझेदारी की।

बेंगलुरु, 16 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। सौराष्ट्र ने विश्वराज जडेजा की नाबाद 165 रन की शतकीय पारी के साथ विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के फाइनल में जगह बना ली है। इस टीम ने शुक्रवार को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में खेले गए सेमीफाइनल-2 में पंजाब को 9 विकेट से पराजित किया। फाइनल मैच 18 जनवरी को खेला जाएगा, जहाँ सौराष्ट्र का सामना विदर्भ से होगा।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम 291 रन पर सिमट गई। हरनूर सिंह ने कप्तान प्रभसिमरन सिंह के साथ 12.1 ओवरों में 60 रन की साझेदारी की। हरनूर ने 43 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौके लगाकर 33 रन बनाए।

इसके बाद, प्रभसिमरन ने अनमोलप्रीत सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की। अनमोलप्रीत ने 105 गेंदों में 1 छक्का और 9 चौके लगाकर 100 रन बनाए। उन्होंने रमनदीप सिंह के साथ पांचवें विकेट के लिए 75 रन जोड़े।

प्रभसिमरन ने 89 गेंदों में 3 छक्के और 9 चौकों के साथ 87 रन बनाए, जबकि रमनदीप 42 के स्कोर पर रन आउट हुए। विपक्षी टीम से चेतन सकारिया ने 4 विकेट लिए, जबकि अंकुर पंवार और चिराग जानी ने 2-2 विकेट निकाले।

सौराष्ट्र ने 39.3 ओवर में जीत दर्ज की। कप्तान हार्विक देसाईं ने विश्वराज जडेजा के साथ 22.6 ओवरों में 172 रन की साझेदारी की। हार्विक ने 63 गेंदों में 9 चौकों के साथ 64 रन बनाए। विश्वराज ने प्रेरक मांकड़ के साथ 99 गेंदों में 121 रन की अटूट साझेदारी की।

विश्वराज ने 127 गेंदों में 3 छक्कों और 18 चौकों के साथ 165 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि प्रेरक ने 49 गेंदों में 7 चौकों के साथ 52 रन बनाए। विपक्षी टीम से एकमात्र सफलता गुरनूर बरार के हाथ लगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित होगा कि सौराष्ट्र की जीत ने साबित किया है कि वे एक मजबूत टीम हैं। जडेजा की पारी ने न केवल उन्हें फाइनल में पहुंचाया है, बल्कि उन्होंने यह भी दिखाया है कि भारतीय क्रिकेट में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सौराष्ट्र ने सेमीफाइनल में किस टीम को हराया?
सौराष्ट्र ने सेमीफाइनल में पंजाब को 9 विकेट से हराया।
जडेजा ने कितने रन बनाए?
जडेजा ने 165 रन की नाबाद पारी खेली।
पंजाब ने कितने रन बनाए?
पंजाब की टीम 291 रन पर सिमट गई।
सौराष्ट्र के कप्तान कौन हैं?
सौराष्ट्र के कप्तान हार्विक देसाईं हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले