29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 'संडे ऑन साइकिल' में स्वदेशी खेल सामग्री का समर्थन किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 'संडे ऑन साइकिल' में स्वदेशी खेल सामग्री का समर्थन किया?

सारांश

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में स्वदेशी खेल सामग्री के महत्व को उजागर किया। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों की गुणवत्ता की प्रशंसा की और जीएसटी में कटौती के लाभों के बारे में बताया। जानें इसके पीछे की कहानी।

मुख्य बातें

स्वदेशी खेल सामग्री का समर्थन जीएसटी में कमी से खेल उपकरण सस्ते हुए हैं फिटनेस को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण प्रयास केंद्रीय मंत्री ने भारतीय निर्माताओं की सराहना की साइकिलिंग को पॉल्युशन का सॉल्यूशन बताया

नई दिल्ली, 7 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम की थीम 'गर्व से स्वदेशी' थी। इस मौके पर मांडविया ने स्वदेशी खेल उपकरण, जिम वियर और जूतों के विभिन्न स्टॉल का दौरा किया और भारतीय निर्माताओं के उत्कृष्ट उत्पादों की प्रशंसा की।

मनसुख मांडविया ने मीडिया से कहा, "हमारा स्वदेशी खेल उद्योग फिटनेस और खेलों को किफायती और सुलभ बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुझे खुशी है कि पीएम मोदी ने जीएसटी कम कर दी है। स्पोर्ट्स गुड्स से जुड़े सभी व्यापारियों ने पीएम मोदी को इसके लिए धन्यवाद कहा है। पहले स्वदेशी जूते 2,000 रुपए में मिलते थे। अब जीएसटी 18 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत रह गई है। ऐसे में इनकी कीमत 1,650 रुपए रह गई है। अब खिलाड़ियों को कम कीमत पर जूते मिल सकेंगे। उन्हें इसके लिए 350 रुपए कम चुकाने होंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "साइकिल पर भी जीएसटी 18 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत रह गई है। इसकी कीमत 1,500 रुपए कम हो गई है। साइकिल स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। साइकिलिंग फिटनेस का मंत्र और 'पॉल्युशन का सॉल्यूशन' भी है।"

केंद्रीय मंत्री का यह दौरा हाल ही में हुए जीएसटी सुधारों के संदर्भ में हुआ है, जिसमें कई खेल वस्तुओं पर जीएसटी 18-12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। स्टॉल मालिकों और ब्रांड प्रतिनिधियों ने इस राहत के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि कम दरों से उपभोक्ताओं की लागत में उल्लेखनीय कमी आई है और बिक्री में वृद्धि हुई है।

एक व्यापारी, जो स्वदेशी ब्रांड चलाते हैं, ने कहा, "हमें खुशी है कि स्पोर्ट्स इंडिया के जरिए सरकार समर्थन कर रही है। जीएसटी कम होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिलेगा। कीमतों में काफी कटौती होगी।"

फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाले इस साप्ताहिक साइकिलिंग कार्यक्रम में एथलीट्स, फिटनेस प्रेमियों और आम जनता ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे खिलाड़ियों को लाभ होगा। यह कदम आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में क्या हुआ?
इस कार्यक्रम में खेल मंत्री ने स्वदेशी खेल उपकरण और सामग्री का समर्थन किया और जीएसटी में कमी के फायदों पर चर्चा की।
जीएसटी में कमी का खेल उद्योग पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
जीएसटी में कमी से खेल सामग्री की कीमतें घटेंगी, जिससे खिलाड़ियों को अधिक सस्ती कीमत पर उपकरण मिल सकेंगे।
कौन-कौन से उत्पादों पर जीएसटी में कमी की गई है?
साइकिल, जूते और अन्य खेल उपकरणों पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले