29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या किदांबी श्रीकांत और गायत्री-ट्रीसा ने सैयद मोदी इंटरनेशनल के फाइनल में जगह बनाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या किदांबी श्रीकांत और गायत्री-ट्रीसा ने सैयद मोदी इंटरनेशनल के फाइनल में जगह बनाई?

सारांश

किदांबी श्रीकांत ने सैयद मोदी इंटरनेशनल के फाइनल में जगह बनाई है। जानिए किस तरह उन्होंने सेमीफाइनल में जीत हासिल की और आगे की चुनौतियाँ कौन-कौन सी हैं।

मुख्य बातें

किदांबी श्रीकांत ने सेमीफाइनल में शानदार जीत हासिल की।
महिला डबल्स में गायत्री और ट्रीसा ने भी फाइनल में जगह बनाई।
भारतीय खिलाड़ी बैडमिंटन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
फाइनल में श्रीकांत का सामना जेसन गुनावान से होगा।
महिला एकल में भारत की चुनौती समाप्त हो गई।

लखनऊ, 29 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने शनिवार को सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। श्रीकांत ने सेमीफाइनल में अपने साथी खिलाड़ी मिथुन मंजूनाथ को पराजित किया।

श्रीकांत ने मिथुन को 59 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 19-21, 21-13 से हराया। पहले गेम में किदांबी ने 8-2 की बढ़त बनाई और आराम से पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में, श्रीकांत ने तेज शुरुआत की और 3-0 की बढ़त बनाई, लेकिन मंजूनाथ ने वापसी करते हुए ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बनाई। इसके बाद श्रीकांत ने मुकाबला 18-18 से बराबर कर दिया, लेकिन मंजूनाथ ने दूसरा गेम जीतकर मैच को निर्णायक गेम में पहुंचा दिया। अंतिम गेम में, किदांबी ने शुरू से ही खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और अंत में जीत हासिल कर फाइनल में स्थान बनाया।

फाइनल में श्रीकांत का सामना हांगकांग के जेसन गुनावान से होगा। सेमीफाइनल में जापान के मिनोरू कोगा की चोट के कारण गुनावान को फाइनल में जगह मिली।

महिला डबल्स में, गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली की जोड़ी ने भी फाइनल में प्रवेश किया।

महिला डबल्स सेमीफाइनल में, टॉप सीड और डिफेंडिंग चैंपियन गायत्री और ट्रीसा ने मलेशिया की सातवीं सीड ओंग शिन यी और कारमेन टिंग को 21-11, 21-15 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मलेशियाई जोड़ी के खिलाफ यह जीत ट्रीसा और गायत्री की दूसरी जीत थी। फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना जापान की काहो ओसावा और माई तानाबे से होगा।

महिला एकल में, टॉप सीड उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा के सेमीफाइनल में हार के साथ भारत की चुनौती समाप्त हो गई।

उन्नति को तुर्की की चौथी सीड नेसलीहान एरिन ने 15-21, 10-21 से हराया, जबकि तन्वी को जापान की 5वीं सीड हिना अकेची से 21-17, 21-16 से हार का सामना करना पड़ा।

मिश्रित डबल्स में हरिहरन अम्साकारुनन और ट्रीसा जॉली की सेमीफाइनल में हार से भारत की उम्मीदें टूट गई। भारतीय जोड़ी को आठवीं सीड डेजान फर्डिनानस्याह और बर्नाडाइन वार्डाना से 21-17, 21-19 से हार का सामना करना पड़ा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भारतीय बैडमिंटन की बढ़ती ताकत को भी दर्शाता है। हमें उम्मीद है कि ये खिलाड़ी आगे भी इसी तरह की सफलताओं को प्राप्त करेंगे।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किदांबी श्रीकांत ने सेमीफाइनल में किसे हराया?
किदांबी श्रीकांत ने सेमीफाइनल में मिथुन मंजूनाथ को हराया।
फाइनल में श्रीकांत का मुकाबला किससे होगा?
फाइनल में श्रीकांत का सामना हांगकांग के जेसन गुनावान से होगा।
महिला डबल्स में फाइनल में कौन-कौन सी जोड़ी है?
महिला डबल्स में फाइनल में भारतीय जोड़ी गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली है।
उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा का क्या हुआ?
उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा सेमीफाइनल में हार गईं।
भारतीय मिश्रित डबल्स जोड़ी को किससे हार मिली?
भारतीय मिश्रित डबल्स जोड़ी को डेजान फर्डिनानस्याह और बर्नाडाइन वार्डाना से हार मिली।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 घंटे पहले
  2. कल
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले