5 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या केएल राहुल ने अपने 8वें शतक से भारत को जीत दिलाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या केएल राहुल ने अपने 8वें शतक से भारत को जीत दिलाई?

सारांश

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में केएल राहुल की शानदार पारी से 285 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। क्या टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा कर पाएगी?

मुख्य बातें

केएल राहुल ने 8वां वनडे शतक लगाया।
भारत ने न्यूजीलैंड को 285 रन का लक्ष्य दिया।
टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है।
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत की।
जडेजा और राहुल ने महत्वपूर्ण साझेदारी की।

राजकोट, 14 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने केएल राहुल की नाबाद शतकीय पारी के बल पर न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मुकाबले में जीत के लिए 285 रन का टारगेट दिया है। टीम इंडिया तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में मेजबान टीम इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरी है।

बुधवार को निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर मेजबान भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 12.2 ओवरों में 70 रन जुटाए।

रोहित शर्मा 38 गेंदों में 4 चौकों के साथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से कप्तान गिल ने विराट कोहली के साथ मोर्चा संभालने की कोशिश की, लेकिन यह जोड़ी 29 रन से ज्यादा नहीं जुटा सकी।

शुभमन गिल 53 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कोहली ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

भारतीय टीम 118 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से केएल राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 गेंदों में 73 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 191 के स्कोर तक पहुंचाया।

जडेजा टीम के खाते में 27 रन जोड़कर आउट हुए। यहां से केएल राहुल ने नितीश रेड्डी (20) के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर टीम को 248 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

एक छोर पर बल्लेबाज अपने विकेट गंवाते जा रहे थे, दूसरे छोर पर केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने करियर का 8वां वनडे शतक लगाया। केएल राहुल ने इस पारी में 92 गेंदों का सामना किया, जिसमें 1 छक्के और 11 चौकों के साथ नाबाद 112 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए।

विपक्षी खेमे से क्रिस्चियन क्लार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि काइल जैमीसन, जैक फाउलकेस, जेडेन लेनोक्स और कप्तान माइकल ब्रेसवेल को 1-1 सफलता हाथ लगीं।

संपादकीय दृष्टिकोण

और अब उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज पर कब्जा करने के लिए जीत की आवश्यकता है।
RashtraPress
5 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केएल राहुल ने कितने रन बनाए?
केएल राहुल ने नाबाद 112 रन बनाए।
भारत ने न्यूजीलैंड को कितना लक्ष्य दिया?
भारत ने न्यूजीलैंड को 285 रन का लक्ष्य दिया।
सीरीज का स्कोर क्या है?
टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है।
रोहित शर्मा ने कितना स्कोर किया?
रोहित शर्मा ने 24 रन बनाए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का अगला मैच कब है?
अगला मैच की तारीख अभी निर्धारित नहीं है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले