क्या केएल राहुल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जबकि एमएस धोनी अब भी आगे हैं?
सारांश
Key Takeaways
- केएल राहुल ने छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई।
- विराट कोहली का रिकॉर्ड चुनौती में है।
- एमएस धोनी का रिकॉर्ड अब भी सबसे ऊँचा है।
- वॉशिंगटन सुंदर की चोट ने टीम को प्रभावित किया है।
- भारतीय टीम की बल्लेबाजी में कई सितारे चमके।
नई दिल्ली, 12 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को वडोदरा में आयोजित पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से पराजित किया। केएल राहुल ने एक छक्का लगाकर टीम को जीतछक्का के साथ राहुल ने भारतीय टीम को जीत दिलाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।
केएल राहुल ने भारतीय पारी के 49वें ओवर में क्रिस्टियन क्लार्क की अंतिम 3 गेंदों पर 4, 4, और 6 रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। यह वनडे क्रिकेट में छठा मौका था जब राहुल ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। वनडे फॉर्मेट में किंग माने जाने वाले कोहली ने अपने करियर में अब तक ऐसा 5 बार किया है।
वनडे क्रिकेट में छक्का लगाकर सबसे ज्यादा बार भारतीय टीम को जीत दिलाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम है। धोनी ने अपने करियर में 9 बार ऐसा किया है। राहुल के पास धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा अवसर है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह ऐसा कर पाते हैं या नहीं।
केएल राहुल ने 21 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 29 रन की पारी खेली।
मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेरिल मिचेल के 84, हेनरी निकोलस के 62, और डेवोन कॉनवे के 56 रन की मदद से 8 विकेट पर 300 रन बनाए।
भारतीय टीम ने विराट कोहली के 93, शुभमन गिल के 56, और श्रेयस अय्यर के 49 रन की पारी के बल पर 49 ओवर में 6 विकेट306 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
अगले दो वनडे मैचों से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। इंजरी के कारण वॉशिंगटन सुंदर सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया गया है।