क्या भारत एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को हराएगा? उज्जैन के बगलामुखी धाम में विशेष हवन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को हराएगा? उज्जैन के बगलामुखी धाम में विशेष हवन

सारांश

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल रविवार को दुबई में होगा। उज्जैन के बगलामुखी धाम में जीत के लिए हवन किया गया है। क्या टीम इंडिया इस चुनौती को पार कर सकेगी? जानिए इस खास पूजा का महत्व और फैंस की उम्मीदें।

मुख्य बातें

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल महत्वपूर्ण है।
उज्जैन के बगलामुखी धाम में जीत के लिए हवन किया गया।
टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज और सुपर-4 दोनों में पाकिस्तान को हराया।
भारत ने सभी 6 मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
फैंस की उम्मीदें भारतीय टीम पर हैं।

नई दिल्ली, 28 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में एशिया कप 2025 का फाइनल होने वाला है। फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस महत्वपूर्ण मुकाबले को जीतने में सफल होगी। देश के कई हिस्सों में भारत की विजय के लिए पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन के बगलामुखी धाम में मिर्ची हवन किया गया।

मंदिर के पुजारी कर्मवीर नाथ ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "भारत की जीत के लिए मां बगलामुखी की पूजा की गई है। भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। यहाँ जब-जब हवन किया जाता है, विजय की प्राप्ति होती है।"

इस अवसर पर वेदपाठी भारतीय खिलाड़ियों के पोस्टर लिए हुए नजर आए। मिर्ची यज्ञ को शत्रु विनाश के लिए अत्यन्त शक्तिशाली माना जाता है।

वहीं, दूसरी ओर एशिया कप फाइनल को लेकर जम्मू-कश्मीर में भी उत्साह का माहौल है। रविवार सुबह वेद मंदिर के विद्यार्थियों ने भारतीय टीम की जीत के लिए मंत्रों का उच्चारण किया।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में एक वेदपाठी ने कहा, "पहले हमारे सैनिकों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान को खदेड़ दिया था और अब भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी से पाकिस्तान को पूरी तरह परास्त करेगी। पाकिस्तान में एक बार फिर टीवी टूटेंगे और भारतीय टीम एशिया कप भारत लेकर आएगी।"

भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच जीते हैं। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में इस टीम को 7 विकेट से हराया था, जिसके बाद सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से पराजित किया।

दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम ने इस संस्करण में जिन दो मुकाबलों को गंवाया, वे दोनों ही मैच भारत के खिलाफ हुए थे।

भारत ने एशिया कप 2025 में अब तक सभी 6 मैच जीत लिए हैं। ऐसे में भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। फैंस को उम्मीद है कि भारत इस खिताबी मैच को अपने नाम करेगा। दोनों देशों के बीच टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में यह पहला फाइनल है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दोनों देशों के बीच की प्रतिस्पर्धा का प्रतीक है। हम सभी को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है और हमें उम्मीद है कि टीम इंडिया एक बार फिर से विजयी होगी।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एशिया कप 2025 का फाइनल कब है?
एशिया कप 2025 का फाइनल 1 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा।
बगलामुखी धाम में क्या हवन किया गया?
उज्जैन के बगलामुखी धाम में भारत की जीत के लिए मिर्ची हवन किया गया।
भारत ने एशिया कप में कितने मैच जीते हैं?
भारत ने एशिया कप 2025 में अब तक सभी 6 मैच जीत लिए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 घंटे पहले
  2. 7 घंटे पहले
  3. 7 घंटे पहले
  4. 7 घंटे पहले
  5. 8 घंटे पहले
  6. 8 घंटे पहले
  7. 9 घंटे पहले
  8. 9 घंटे पहले