28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सोन ह्युंग-मिन के साथ मेरी साझेदारी प्रीमियर लीग इतिहास की सर्वश्रेष्ठ है? : हैरी केन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सोन ह्युंग-मिन के साथ मेरी साझेदारी प्रीमियर लीग इतिहास की सर्वश्रेष्ठ है? : हैरी केन

सारांश

क्या सच में हैरी केन की और सोन ह्युंग-मिन की साझेदारी प्रीमियर लीग के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ है? जानिए इस जोड़ी की सफलता के पीछे की कहानी और कैसे उन्होंने टोटेनहम के लिए अद्वितीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

मुख्य बातें

हैरी केन और सोन ह्युंग-मिन की साझेदारी प्रीमियर लीग में अद्वितीय मानी जाती है।
इस जोड़ी ने 47 लीग गोल किए हैं।
सोन 2015 में टोटेनहम में शामिल हुए थे।
हैरी केन ने टोटेनहम के लिए 280 गोल किए हैं।
सोन अब लॉस एंजेलिस एफसी में खेलेंगे।

म्यूनिख, 8 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड के मशहूर फुटबॉलर हैरी केन ने अपने पूर्व टोटेनहम हॉटस्पर टीम के साथी सोन ह्युंग-मिन की सराहना की है। केन ने इस दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी के साथ अपनी साझेदारी को प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे उत्कृष्ट बताया।

स्पर्स में लगभग एक दशक साथ रहने के दौरान, इस जोड़ी ने मिलकर 47 लीग गोल किए। यह जोड़ी लीग की सबसे सफल और आक्रामक जोड़ियों में से एक बन गई।

सोन ने बुधवार को मेजर लीग सॉकर की टीम लॉस एंजेलिस एफसी में शामिल हुए।

33 वर्षीय दक्षिण कोरियाई कप्तान ने 2015 में बायर लीवरकुसेन से टोटेनहम में कदम रखा। उन्होंने 454 मैचों में 173 गोल किए और 101 असिस्ट दिए। मई में क्लब को यूरोपा लीग का खिताब दिलाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर केन ने गुरुवार को अपने पूर्व क्लब स्पर्स पर 4-0 की जीत के बाद सोन ह्युंग-मिन के बारे में कहा, "वह एक अद्भुत इंसान हैं। मैं उन्हें एक दोस्त के तौर पर अच्छी तरह जानता हूं। मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के रूप में, प्रीमियर लीग के इतिहास में हमारी साझेदारी सर्वश्रेष्ठ में से एक रही। टोटेनहम में उन्हें और उनके करियर को ढेर सारी शुभकामनाएं।"

उन्होंने कहा, "पिछले साल ट्रॉफी जीतने के बाद टोटेनहम को अलविदा कहने का उनका तरीका अद्भुत था। वह लॉस एंजेलिस जाएंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि मैं जल्द ही उनसे मिलूंगा।"

केन 11 वर्ष की आयु में टोटेनहम की अकादमी में शामिल हुए थे। उन्होंने क्लब के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 430 से अधिक मैचों में रिकॉर्ड 280 गोल किए।

32 वर्षीय इंग्लैंड के कप्तान अगस्त 2023 में जर्मन दिग्गज बायर्न म्यूनिख में शामिल हुए थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि टीम वर्क की भी मिसाल पेश करती है। इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर टोटेनहम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। ऐसे खेल संबंधों को प्रोत्साहित करना चाहिए, जो न केवल खेल को बल्कि खिलाड़ियों के बीच दोस्ती को भी महत्व देते हैं।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हैरी केन और सोन ह्युंग-मिन ने कितने गोल किए?
हैरी केन और सोन ह्युंग-मिन ने मिलकर टोटेनहम के लिए 47 लीग गोल किए।
सोन ह्युंग-मिन कब टोटेनहम में शामिल हुए थे?
सोन ह्युंग-मिन 2015 में बायर लीवरकुसेन से टोटेनहम में शामिल हुए थे।
हैरी केन ने कितने गोल किए हैं?
हैरी केन ने टोटेनहम के लिए 430 से अधिक मैचों में रिकॉर्ड 280 गोल किए हैं।
सोन ह्युंग-मिन ने कितने असिस्ट दिए हैं?
सोन ह्युंग-मिन ने अपने करियर में 101 असिस्ट दिए हैं।
सोन ह्युंग-मिन अब कौन सी टीम में शामिल हुए हैं?
सोन ह्युंग-मिन अब लॉस एंजेलिस एफसी में शामिल हुए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 2 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले