23 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में लोंग एंगस को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में लोंग एंगस को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

सारांश

भारत के बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने हांगकांग के लोंग एंगस को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। जानिए इस रोमांचक मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
उन्होंने लोंग एंगस को 21-19, 21-23, 21-10 से हराया।
सेन की यह एंगस के खिलाफ पहली जीत है।
उन्होंने पहले राउंड में शि यू को हराया था।
सेन का अगला मुकाबला ली शि फेंग और न्हाट गुयेन के बीच के विजेता से होगा।

बर्मिंघम, 6 मार्च (राष्ट्र प्रेस) भारत के प्रमुख बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने गुरुवार को ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस को पराजित किया। इससे पहले लक्ष्य ने पहले दौर में एक बड़ा उलटफेर करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन शि यू को हराया था।

24 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने एक घंटे 21 मिनट तक चले मैच में लोंग एंगस को 21-19, 21-23, 21-10 से मात दी। यह सेन की एंगस के खिलाफ पहली जीत है, जबकि इससे पहले उन्होंने हांगकांग के इस खिलाड़ी के खिलाफ 3 मुकाबलों में हार का सामना किया था, जिसमें 2023 मलेशिया मास्टर्स में मिली हार भी शामिल थी। 2022 के ऑल इंग्लैंड फाइनलिस्ट सेन ने अपने हांगकांग के प्रतिद्वंदी के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की और शुरुआती गेम में लगातार बढ़त बनाए रखी। हालांकि, लोंग ने तीन प्वाइंट जीतकर स्कोर को 19-19 पर ला दिया, लेकिन सेन ने अगले दो प्वाइंट लेकर गेम अपने नाम कर लिया।

एक समय ऐसा लग रहा था कि सेन दूसरे गेम को भी आसानी से जीत जाएंगे। वह दूसरे गेम में 11-4 से आगे चल रहे थे, लेकिन लोंग एंगस ने धीरे-धीरे मैच में वापसी की। हांगकांग के अनुभवी खिलाड़ी ने 17-20 से लगातार तीन मैच प्वाइंट बचाए और फिर 20-21 के स्कोर पर एक प्वाइंट और बचाकर मैच को निर्णायक गेम में ले जाने में सफल रहे।

सेन ने कहा, "दोनों गेम में यह एक बहुत ही ठोस खेल था। इसका श्रेय लोंग एंगस को जाता है, जिन्होंने दूसरे गेम में शानदार वापसी की। मैं दूसरे गेम के अंत में अच्छा नहीं खेला और उन्हें कई आसान शॉट दे दिए। मैं तीसरे गेम में फिर से पूरी ताकत लगाने के लिए तैयार था और जिस तरह से मैंने खेला उससे खुश हूँ।" लोंग एंगस ने मैच में वापसी की कोशिश की और 20-9 पर एक मैच प्वाइंट बचाया, लेकिन उनके लिए अंतर इतना बड़ा था कि वे उसे बराबरी पर नहीं ला सके।

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि टैक्टिकली मेरा खेल दोनों ही गेम में सही था, और बस अंतिम कुछ प्वाइंट्स में मैं अपने प्लान पर टिक नहीं पाया। मैंने काफी गलतियाँ कीं, लेकिन यह जरूरी है कि आप पहले और दूसरे गेम को भूलकर तीसरे गेम पर ध्यान केंद्रित करें और उसी योजना के साथ खेलें जो सफल हो रही थी।" सिंगल्स में बचे अकेले भारतीय सेन का सामना अब चीन के छठे सीड ली शि फेंग और आयरलैंड के न्हाट गुयेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो उन्हें आगे बढ़ने में मदद कर रहा है।
RashtraPress
23 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लक्ष्य सेन ने किस खिलाड़ी को हराया?
लक्ष्य सेन ने हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस को हराया।
लक्ष्य सेन की उम्र क्या है?
लक्ष्य सेन की उम्र 24 वर्ष है।
कितने समय तक चला मुकाबला?
मुकाबला एक घंटे 21 मिनट तक चला।
लक्ष्य सेन का अगला मुकाबला किससे होगा?
लक्ष्य सेन का अगला मुकाबला चीन के ली शि फेंग और आयरलैंड के न्हाट गुयेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
लक्ष्य सेन ने पहले राउंड में किसे हराया?
लक्ष्य सेन ने पहले राउंड में डिफेंडिंग चैंपियन शि यू को हराया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले