21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: ललित मोदी ने संजीव गोयनका पर की तीखी टिप्पणी, बीसीसीआई से बैन की मांग

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: ललित मोदी ने संजीव गोयनका पर की तीखी टिप्पणी, बीसीसीआई से बैन की मांग

सारांश

ललित मोदी ने आईपीएल में संजीव गोयनका पर विवादित टिप्पणियां की हैं। उन्होंने बीसीसीआई से टीम को बैन करने की मांग की है। जानें इस विवाद का पूरा सच!

मुख्य बातें

ललित मोदी की संजीव गोयनका पर विवादास्पद टिप्पणी।
बीसीसीआई से टीम बैन की मांग।
एलएसजी को हालिया मैच में हार का सामना।

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी एक बार फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मालिक संजीव गोयनका के खिलाफ एक विवादास्पद टिप्पणी की है और बीसीसीआई से टीम को बैन करने की मांग की है।

ललित मोदी ने एक्स पर लिखा, "मैंने पहले भी कहा था कि लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मालिक संजीव गोयनका वास्तव में एक लूजर और बड़े जोकर हैं। उनके बर्ताव से मुझे सच में शर्मिंदगी महसूस होती है। मैंने आईपीएल को फैंस और खिलाड़ियों के लिए बनाया था, न कि हर साल ऐसे विवादों के लिए।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर मैं अभी भी चेयरमैन और कमिश्नर होता, तो मैं उसे तुरंत बैन कर देता और टीम की मालिकाना हक हमेशा के लिए छीन लेता। वह पूरी तरह से घमंडी है। इस मुद्दे के लिए फ्रेंचाइजी अनुबंध में एक क्लॉज है। बीसीसीआई को इसे लागू करना चाहिए—ईमानदारी को सबसे ऊपर रखना चाहिए।"

दरअसल, एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में हुए मैच में एलएसजी को हार का सामना करना पड़ा था। मैच के बाद संजीव गोयनका को ऋषभ पंत के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। इस घटना को फैंस और आलोचकों ने आईपीएल 2024 में हुई घटना से जोड़ा है। गोयनका से जुड़े मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि टूर्नामेंट में एक खेल हुआ है, इसकी कोई आवश्यकता नहीं है।

हालांकि, ऋषभ पंत और संजीव गोयनका के बीच बातचीत का स्पष्ट विवरण नहीं है।

एलएसजी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच सब कुछ ठीक होने का स्पष्टीकरण दिया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया था कि जो कुछ आप देख रहे हैं वह सच नहीं है। यह मैच के बाद की अनफिल्टर्ड वाइब्स हैं।

मैच के बाद संजीव गोयनका ने एक्स पर लिखा, "यह एक लंबा सीजन है, और ऐसे पल कुछ महत्वपूर्ण बनाने का हिस्सा होते हैं। मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे। हमारे फैंस, इकाना में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। लखनऊ की कहानी अभी बाकी है।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ललित मोदी ने संजीव गोयनका पर क्या टिप्पणी की?
ललित मोदी ने कहा कि संजीव गोयनका एक लूजर और जोकर हैं और उन्हें आईपीएल से बैन किया जाना चाहिए।
बीसीसीआई की क्या भूमिका है?
ललित मोदी ने बीसीसीआई से मांग की है कि वे संजीव गोयनका के खिलाफ अनुबंध का क्लॉज लागू करें।
क्या संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच कोई विवाद है?
हां, मैच के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच बातचीत को लेकर विवाद खड़ा हुआ है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले