26 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

महिला हॉकी एशिया कप: क्या भारत सुपर 4 में चीन से हार गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
महिला हॉकी एशिया कप: क्या भारत सुपर 4 में चीन से हार गया?

सारांश

भारतीय महिला हॉकी टीम ने हांगझोऊ में चीन के खिलाफ सुपर4 में 1-4 की हार झेली। मुमताज खान ने भारत का एकमात्र गोल किया। जानिए इस रोमांचक मैच की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

भारत ने चीन के खिलाफ 1-4 से हार का सामना किया।
मुमताज खान ने भारत का एकमात्र गोल दागा।
चीन ने फाइनल में प्रवेश किया।
आगामी मैच में भारत को जीत की आवश्यकता है।
भारतीय टीम ने संघर्ष का प्रदर्शन किया।

हांगझोऊ, 11 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय महिला हॉकी टीम को गुरुवार को हांगझोऊ में आयोजित महिला एशिया कप 2025 के अपने दूसरे सुपर4 मुकाबले में चीन के हाथों 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारत की तरफ से एकमात्र गोल मुमताज खान ने (38वें मिनट) किया।

मेजबान चीन के लिए जू मीरॉन्ग (4वें और 56वें मिनट), चेन यांग (31वें मिनट) और टैन जिनझुआंग (47वें मिनट) ने गोल दागे।

मैच का पहला क्वार्टर बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने सर्कल में आक्रामक रुख अपनाया और कई अच्छे मौके बनाए। चीन ने शुरुआती गोल करते हुए भारत पर दबाव बना दिया। जू मीरॉन्ग ने चौथे मिनट में गोल किया। भारत ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। 10वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर का फायदा भी भारतीय टीम नहीं उठा सकी।

दूसरे क्वार्टर में, दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन कोई टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई। पहले हाफ के आखिरी पांच मिनटों में भारत ने खेल की गति बढ़ाई और चीनी डिफेंस पर दबाव बनाते हुए गेंद पर कब्जा बनाए रखा। 27वें मिनट में भारत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर पाया, लेकिन उसे भी गोल में नहीं बदल पाया। पहले हाफ के समाप्त होने तक चीन 0-1 से आगे रहा।

तीसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में चीन ने दूसरा गोल दागते हुए अपनी बढ़त 0-2 कर ली। 38वें मिनट में, मुमताज खान ने भारत के लिए पहला और एकमात्र गोल किया। लालरेम्सियामी ने सर्कल के किनारे उन्हें गेंद पास की, जहां से उन्होंने दूर से एक शक्तिशाली बैक-हैंड शॉट लगाकर भारत के लिए पहला गोल किया।

चीन ने अंतिम क्वार्टर की शुरुआत मजबूती से की और 47वें मिनट में तीसरा गोल दागा। 56वें मिनट में जू मीरोंग ने चीन के लिए चौथा गोल किया और मैच चीन के पाले में चला गया। 1-4 की जीत के साथ चीन महिला एशिया कप हॉकी के फाइनल में पहुंच गई।

भारतीय टीम शुक्रवार को होने वाले सुपर4 के अपने तीसरे मैच में जापान के खिलाफ जीत हासिल कर फाइनल में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपनी क्षमता और संघर्ष को दर्शाया है। फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें अगले मैच में पूरी ताकत से खेलना होगा। हमें उनके प्रयासों का समर्थन करना चाहिए।
RashtraPress
26 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने चीन के खिलाफ मैच में कौन सा गोल किया?
भारत की तरफ से एकमात्र गोल मुमताज खान ने 38वें मिनट में किया।
चीन ने इस मैच में कितने गोल किए?
चीन ने इस मैच में कुल 4 गोल किए।
भारतीय टीम का अगला मुकाबला किससे होगा?
भारतीय टीम का अगला मुकाबला जापान के खिलाफ होगा।
इस हार का भारतीय टीम पर क्या असर होगा?
यह हार भारतीय टीम के लिए एक चुनौती है, लेकिन उन्हें आगे बढ़ने और अगले मैच में जीतने की कोशिश करनी होगी।
महिला हॉकी एशिया कप का आयोजन कहाँ हो रहा है?
महिला हॉकी एशिया कप का आयोजन हांगझोऊ में हो रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले