29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

महिला विश्व कप: आखिर भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स ने बांह पर काली पट्टी क्यों बांधी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
महिला विश्व कप: आखिर भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स ने बांह पर काली पट्टी क्यों बांधी?

सारांश

आज नवी मुंबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमों ने ऑस्ट्रेलियाई युवा क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि देने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधी। जानें उनके निधन के पीछे की कहानी और इस मैच के महत्वपूर्ण क्षण।

मुख्य बातें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मैच में काली पट्टी पहनकर श्रद्धांजलि दी गई।
युवा क्रिकेटर बेन ऑस्टिन की असामयिक मृत्यु ने क्रिकेट जगत को झकझोर दिया।
काली पट्टी पहनना शोक और सम्मान का प्रतीक है।
मैच में कई प्रमुख खिलाड़ियों ने भाग लिया।
भारतीय टीम में कुछ नए चेहरे भी नजर आए।

नवी मुंबई, 30 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में आज दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमें ऑस्ट्रेलिया के युवा क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि देने के लिए बांह पर काली पट्टी पहनकर उतरी हैं।

17 वर्षीय बेन, जो मंगलवार को मेलबर्न के आउटर ईस्ट में ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे, एक टी20 मैच की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान एक गेंद उनके गर्दन पर लगी और उन्होंने उस समय हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन उसमें 'स्टीम गार्ड' नहीं था।

चोटिल बेन को एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट और इंटेंसिव केयर पैरामेडिक्स ने मोनाश चिल्ड्रन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां बुधवार को उनका निधन हो गया। फर्नट्री गली क्रिकेट क्लब ने उनके निधन की खबर दी।

क्लब ने कहा, "बेन के निधन से हम बेहद दुखी हैं। इसका असर हमारे क्रिकेट समुदाय के सभी लोगों पर पड़ेगा। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार, दोस्तों और सभी के साथ हैं, जो बेन को जानते थे।"

आज के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ-साथ स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी और रेणुका सिंह को इस मैच में शामिल किया गया है।

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व एलिसा हीली कर रही हैं, जिसमें फोएबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनेक्स, किम गार्थ, अलाना किंग और मेगन शट्ट भी शामिल हैं।

भारतीय टीम में चोटिल प्रतिका रावल के स्थान पर शेफाली वर्मा की वापसी हुई है। इसके अलावा हरलीन देओल और उमा छेत्री के स्थान पर क्रांति गौड़ और ऋचा घोष को मौका दिया गया है।

ऑस्ट्रेलियाई खेमे में एलिसा हीली की वापसी के साथ-साथ, सोफी मोलिनेक्स को जॉर्जिया वेयरहैम के स्थान पर टीम में चुना गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बेन की मृत्यु कैसे हुई?
बेन की मृत्यु एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक गेंद लगने से हुई, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
काली पट्टी पहनने का क्या मतलब है?
काली पट्टी पहनना शोक और सम्मान का प्रतीक है, जो किसी की मृत्यु पर श्रद्धांजलि देने के लिए किया जाता है।
इस मैच में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं?
इस मैच में भारत की टीम में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, और ऑस्ट्रेलिया की टीम में एलिसा हीली जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
भारत की टीम में कौन से नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं?
भारत की टीम में शेफाली वर्मा की वापसी हुई है, जबकि क्रांति गौड़ और ऋचा घोष को भी शामिल किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 4 सप्ताह पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले