26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

महिला विश्व कप: क्या 'विक्ट्री परेड' का आयोजन होगा? आईसीसी बैठक के बाद तय होगी जश्न की तारीख

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
महिला विश्व कप: क्या 'विक्ट्री परेड' का आयोजन होगा? आईसीसी बैठक के बाद तय होगी जश्न की तारीख

सारांश

महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतने के बाद जश्न मनाने के लिए 'विक्ट्री परेड' की योजना में देरी का सामना किया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि जश्न की तारीख आईसीसी बैठक के बाद तय होगी। जानिए इस ऐतिहासिक जीत के बारे में और क्या है आगे की योजना।

मुख्य बातें

भारतीय महिला टीम ने विश्व कप जीता।
जश्न के लिए 'विक्ट्री परेड' की योजना अभी तय नहीं हुई है।
आईसीसी बैठक के बाद जश्न की तारीख तय होगी।
बीसीसीआई एशिया कप ट्रॉफी की वापसी की मांग करेगा।

मुंबई, 3 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक महिला टीम की ऐतिहासिक विश्व कप जीत का जश्न मनाने के लिए 'विक्ट्री परेड' की योजना को अंतिम रूप नहीं दिया है। जश्न की तारीख वरिष्ठ अधिकारियों के 4-7 नवंबर तक दुबई में होने वाली आईसीसी बैठक से लौटने के बाद ही तय की जाएगी। यह जानकारी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दी।

देवजीत सैकिया ने राष्ट्र प्रेस को बताया, "अभी तक 'विक्ट्री परेड' जैसी कोई योजना नहीं है। मैं आईसीसी बैठक में हिस्सा लेने के लिए दुबई जा रहा हूं। कई अधिकारी भी वहां जा रहे हैं, इसलिए लौटने के बाद हम उसी के अनुसार योजना बनाएंगे।"

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई में खेले गए खिताबी मैच में साउथ अफ्रीका को 52 रन से शिकस्त देकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता।

टीम इंडिया ने शेफाली वर्मा (87), दीप्ति शर्मा (58) और स्मृति मंधाना (45) की शानदार पारियों के दम पर 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में 246 रन पर ही सिमट गई थी।

सैकिया ने बताया कि बोर्ड एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के समक्ष भी उठाएगा, ताकि उसकी वापसी की मांग की जा सके।

उन्होंने कहा, "हम एशिया कप ट्रॉफी का मामला आईसीसी के समक्ष उठाएंगे। उम्मीद है कि हमें अपनी ट्रॉफी उस सम्मान और प्रतिष्ठा के साथ वापस मिलेगी जिसकी वह हकदार है।"

उल्लेखनीय है कि भारत ने एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को मात देने के बाद एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष भी हैं।

कुछ वक्त इंतजार के बाद अधिकारी ट्रॉफी को वापस अपने साथ ले गए, जिसके बाद खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के बगैर ही जीत का जश्न मनाया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि खेल में महिलाओं की सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया है। हमें उम्मीद है कि बीसीसीआई जल्द से जल्द जश्न की योजना बनाएगा और इस उपलब्धि को उचित सम्मान देगा।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला क्रिकेट टीम ने कब विश्व कप जीता?
महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व कप जीता।
विक्ट्री परेड कब आयोजित होगी?
विक्ट्री परेड की तारीख आईसीसी बैठक के बाद तय की जाएगी।
बीसीसीआई ने एशिया कप ट्रॉफी के बारे में क्या कहा?
बीसीसीआई एशिया कप ट्रॉफी की वापसी की मांग आईसीसी के समक्ष उठाने का विचार कर रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले