बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम इंडिया के आत्मविश्वास को बढ़ाया, जल्द वापसी की उम्मीद

Click to start listening
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम इंडिया के आत्मविश्वास को बढ़ाया, जल्द वापसी की उम्मीद

सारांश

भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप में हार का सामना किया। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए कहा कि टीम जल्द वापसी करेगी। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ महत्वपूर्ण मैचों की तैयारी शुरू हो गई है।

Key Takeaways

  • टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गंभीर हार का सामना करना पड़ा।
  • बीसीसीआई सचिव का आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बयान।
  • अगले मैचों में बड़े बदलाव की आवश्यकता।
  • जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले।

नई दिल्ली, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया के लिए प्लेइंग इलेवन की राह मुश्किल हो गई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि भारतीय टीम इस हार से उबरकर जल्द वापसी करेगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सैकिया ने लिखा, "कल शाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच हार गए, लेकिन जल्द वापसी करेंगे।"

बीसीसीआई सचिव के इस पोस्ट से निश्चित रूप से भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

भारतीय टीम को सुपर-8 में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो और मैच खेलने हैं। टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो किसी भी कीमत पर इन दोनों मैचों में बड़ी जीत हासिल करनी होगी। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल करना इतना आसान भी नहीं है। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें अजेय रही हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच की बात करें, तो इस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे। भारतीय टीम 111 रन पर सिमट गई और 76 रन से मैच हार गई। भारतीय टीम की टी20 विश्व कप में यह रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है।

अगले दो मैचों में भारतीय टीम को जीत दर्ज करनी है, तो प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव करने होंगे। अभिषेक शर्मा या तिलक वर्मा में से किसी एक की जगह संजू सैमसन को टीम में वापस लाना होगा। अभिषेक शर्मा आउट ऑफ फॉर्म हैं। लगातार तीन शून्य के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 15 रन बनाए थे। वहीं तिलक वर्मा भी पिछले 4 मैचों में बड़ी पारी नहीं खेले हैं और बल्लेबाजी के दौरान संघर्ष करते हुए दिखेंगे। अभिषेक को अगले मैचों में बाहर बैठना पड़ सकता है।

Point of View

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खिलाड़ियों को प्रेरित करने का प्रयास किया है। अगली चुनौती जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ है, जहां टीम को अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है।
NationPress
23/02/2026

Frequently Asked Questions

टीम इंडिया की अगली मैच कब हैं?
टीम इंडिया के अगले मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ हैं।
बीसीसीआई सचिव ने क्या कहा?
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि टीम इंडिया जल्द वापसी करेगी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में क्या हुआ?
भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना किया।
Nation Press