क्या मार्करम की पारी ने कोहली-गायकवाड़ पर भारी पड़ गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मार्करम की पारी ने कोहली-गायकवाड़ पर भारी पड़ गया?

सारांश

साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट से हराकर सीरीज में बराबरी की है। इस मुकाबले में विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतकीय पारियां खेलीं, लेकिन मार्करम की अद्भुत पारी ने मैच की दिशा बदल दी। जानिए इस रोमांचक मुकाबले के हर पहलू के बारे में।

मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका ने सीरीज में बराबरी की।
विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारियां खेली।
मार्करम की पारी ने मैच का रुख बदल दिया।
भारत को अगली बार बेहतर प्रदर्शन की आवश्यकता है।
टीम का एकजुट होना महत्वपूर्ण है।

रायपुर, 3 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बुधवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद रांची में खेले गए पहले वनडे मैच को 17 रन से अपने नाम किया था। अब सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा, जिसके बाद पांच टी20 मुकाबलों की श्रृंखला का आयोजन होगा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारियों की बदौलत निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 358 रन बनाये।

भारत ने 62 के स्कोर तक रोहित शर्मा (14) और यशस्वी जायसवाल (22) के रूप में अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया।

इसके बाद विराट कोहली ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 156 गेंदों में 195 रन की साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

ऋतुराज गायकवाड़ ने 83 गेंदों पर 2 छक्कों और 12 चौकों की मदद से 105 रन की पारी खेली, जबकि विराट कोहली 93 गेंदों में 102 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 7 चौके शामिल रहे।

भारतीय टीम ने 289 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान केएल राहुल (66) ने रवींद्र जडेजा (24) के साथ छठे विकेट के लिए 69 रन की अटूट साझेदारी की और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए, जबकि लुंगी नगिडी और नंद्रे बर्गर ने 1-1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने 49.2 ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया। साउथ अफ्रीका को 26 के स्कोर पर क्विंटन डी कॉक (8) के रूप में बड़ा झटका लगा। इसके बाद कप्तान टेंबा बावुमा ने एडेन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की और मेहमान टीम की वापसी कराई।

बावुमा 48 गेंदों में 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मार्करम ने मैथ्यू ब्रीट्जके के साथ तीसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़कर टीम को 197 के स्कोर तक पहुंचाया। मार्करम 98 गेंदों में 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 110 रन बनाकर आउट हुए।

ब्रीट्जके ने देवाल्ड ब्रेविस के साथ चौथे विकेट के लिए 63 गेंदों में 92 रन जोड़े और टीम को 289 रन तक पहुंचाया। ब्रेविस 34 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

साउथ अफ्रीका को 45 ओवरों की समाप्ति के बाद जीत के लिए 30 गेंदों में 27 रन की आवश्यकता थी। इस बीच टोनी टी जोरजी (17) हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौट गए।

केशव महाराज (10) उनके स्थान पर बल्लेबाजी करने आए और कॉर्बिन बॉश (26) के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाने हेतु साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने 27 रन की अटूट साझेदारी की। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट हासिल किये, जबकि हर्षित राणा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट निकाला।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक सबक भी है। विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की पारी के बावजूद, टीम को मजबूत वापसी के लिए एकजुट होना पड़ेगा। हमें क्रिकेट में निरंतरता की आवश्यकता है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दूसरे वनडे मैच में कौन सी टीम जीती?
दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया।
विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने कितने रन बनाये?
विराट कोहली ने 102 रन और ऋतुराज गायकवाड़ ने 105 रन बनाये।
सीरीज का अगला मैच कब होगा?
सीरीज का अगला और अंतिम मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगा।
मार्करम ने कितने रन बनाये?
एडेन मार्करम ने 110 रन बनाये।
भारत की ओर से किसने सबसे अधिक विकेट लिए?
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले