10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रायपुर वनडे में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 359 रनों का टारगेट दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रायपुर वनडे में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 359 रनों का टारगेट दिया?

सारांश

रायपुर में दूसरे वनडे मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 359 रनों का टारगेट दिया। विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। क्या साउथ अफ्रीका इस चुनौती का सामना कर पाएगा?

मुख्य बातें

विराट कोहली का 53वां वनडे शतक।
ऋतुराज गायकवाड़ की 105 रन की पारी।
भारत ने 50 ओवर में 358 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका को सीरीज में बने रहने के लिए जीतना होगा।
मार्को जानसेन ने 2 विकेट लिए।

रायपुर, 3 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की शानदार शतकीय पारियों के आधार पर भारत ने साउथ अफ्रीका को दूसरे वनडे मैच में जीत के लिए 359 रन का लक्ष्‍य दिया है। टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में मेज़बान टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर अपना नियंत्रण स्थापित करना चाहती है।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का अवसर दिया। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने 4.5 ओवरों में 40 रन की साझेदारी की। रोहित 14 रन बनाकर आउट हुए। कुछ समय बाद यशस्वी जायसवाल (22) भी पवेलियन लौट गए।

इसके बाद विराट कोहली ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 156 गेंदों में 195 रन की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

ऋतुराज गायकवाड़ ने 83 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों की मदद से 105 रन बनाए। वहीं, कोहली ने 93 गेंदों में 2 छक्कों और 12 चौकों के साथ 102 रन की पारी खेली।

यह विराट कोहली के वनडे करियर का 53वां शतक था। पहले वनडे में कोहली ने 135 रन की पारी खेली थी।

कप्तान केएल राहुल ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की। उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर छठे नंबर के लिए 69 रन की अटूट साझेदारी की और भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

केएल राहुल ने 43 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रवींद्र जडेजा ने 27 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारी खेली। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 358 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने 10 ओवरों में 63 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि लुंगी नगिडी और नंद्रे बर्गर ने 1-1 विकेट चटकाए।

भारत ने पहले वनडे मैच को 17 रन से जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने कदम बढ़ाए थे। ऐसे में साउथ अफ्रीका को सीरीज में बने रहने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारियां विशेष रूप से उल्लेखनीय रहीं। क्रिकेट के प्रति भारत का जुनून और टीम की एकजुटता इस सीरीज को और भी दिलचस्प बना देती है। साउथ अफ्रीका को इस मैच में अपनी सभी ताकतों का प्रदर्शन करना होगा।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने साउथ अफ्रीका को कितना रन का टारगेट दिया?
भारत ने साउथ अफ्रीका को 359 रनों का टारगेट दिया।
कौन से भारतीय खिलाड़ियों ने शतक बनाया?
विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक बनाया।
भारत की सीरीज में स्थिति क्या है?
भारत सीरीज में 1-0 से आगे है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले