30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या विराट का शतक और रोहित-राहुल का अर्धशतक भारत को जीत दिलाएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विराट का शतक और रोहित-राहुल का अर्धशतक भारत को जीत दिलाएगा?

सारांश

भारत ने रांची में आयोजित वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली के शतक और रोहित-राहुल के अर्धशतकों से दक्षिण अफ्रीका को 350 रन का लक्ष्य दिया। क्या यह लक्ष्य प्रबल साबित होगा? जानिए इस रोमांचक मैच की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

विराट कोहली का शानदार शतक रोहित शर्मा और केएल राहुल की महत्वपूर्ण पारियां दक्षिण अफ्रीका को 350 रन का लक्ष्य भारतीय टीम की बल्लेबाजी में एकजुटता दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का संघर्ष

रांची, 30 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हो रहे वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली के शतक और रोहित शर्मा एवं केएल राहुल के अर्धशतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 350 रन का लक्ष्य दिया है।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारत की ओर से रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। जायसवाल शानदार फॉर्म में थे, लेकिन 16 गेंद में 2 चौके और 1 छक्का18 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच दे बैठे। इस तरह से भारत को पहला झटका चौथे ओवर की पहली गेंद पर मिला।

इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने क्रीज पर साझेदारी की। दोनों ने वही बल्लेबाजी की, जिसकी उम्मीद रांची के प्रशंसकों को थी। रोहित और विराट ने दूसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की, जिसमें चौके, छक्के, पुल, कट, स्टेट ड्राइव, और फ्लिक जैसे दर्शनीय शॉट शामिल थे। रोहित और विराट ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस दौरान रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने।

जब टीम का स्कोर 161 था, तब रोहित 51 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए।

रोहित के आउट होने के बाद भारत को ऋतुराज गायकवाड़ और वाशिंगटन सुंदर के रूप में तीसरा और चौथा झटका भी जल्दी लगा, लेकिन विराट क्रीज पर स्थिर रहे।

विराट ने केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। इस दौरान विराट ने अपने वनडे करियर का 52वां शतक पूरा किया। उन्होंने 102 गेंद पर अपना शतक पूरा किया।

विराट 120 गेंद पर 7 छक्के और 11 चौके की मदद से 135 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट का यह छठा शतक था।

विराट के आउट होने के बाद कप्तान केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 36 गेंदों में 65 रन की साझेदारी की। केएल राहुल ने 56 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। अंत में रवींद्र जडेजा ने 20 गेंद पर 32 रन की पारी खेलकर भारत को 50 ओवर में 8 विकेट349 रन तक पहुंचाया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्जो जानसेन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बोश, और ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट लिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां भारतीय टीम ने एक बेहतरीन लक्ष्य निर्धारित किया। विराट कोहली की पारियां दर्शकों को रोमांचित करने वाली थीं। इस मुकाबले में टीम की एकजुटता और बल्लेबाजों का प्रदर्शन निश्चित रूप से प्रशंसा का पात्र है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विराट कोहली ने कितने रन बनाए?
विराट कोहली ने 135 रन बनाए।
रोहित शर्मा ने कितने छक्के लगाए?
रोहित शर्मा ने 3 छक्के लगाए।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को कितना लक्ष्य दिया?
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 350 रन का लक्ष्य दिया।
केएल राहुल ने कितने रन बनाए?
केएल राहुल ने 60 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका के लिए कितने गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए?
दक्षिण अफ्रीका के लिए 4 गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले