30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत से अपने अभियान की शुरुआत करेगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत से अपने अभियान की शुरुआत करेगी?

सारांश

क्या टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत से अपने अभियान की शुरुआत कर पाएगी? जानें इस महत्वपूर्ण मुकाबले की सभी जानकारी।

मुख्य बातें

टीम इंडिया अपनी हार का बदला लेना चाहेगी।
केएल राहुल टीम की कप्तानी संभालेंगे।
रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी पर ध्यान होगा।
साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
इस सीरीज का परिणाम भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण होगा।

रांची, 30 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में वनडे सीरीज का पहला मैच आयोजित किया जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज को अपने नाम करते हुए टेस्ट सीरीज में 0-2 से मिली हार का बदला लेना चाहेगी।

शुभमन गिल की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच के दौरान गिल को गर्दन में चोट लगी थी, जिसके बाद वह टेस्ट सीरीज का अगला मैच नहीं खेल सके थे। टेस्ट फॉर्मेट में उनके स्थान पर ऋषभ पंत ने भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभाली थी।

इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे। इनकी वापसी के साथ ही ऋतुराज गायकवाड़ की भी टीम में जगह बनी है, लेकिन तेज गेंदबाज जस्प्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम दिया गया है।

श्रेयस अय्यर भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कैच लेते समय स्प्लीन इंजरी हुई थी। रोहित शर्मा इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करते दिखाई दे सकते हैं।

इस मैच में भारत को बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल से खासा उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में हर्षित राणा, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह अपना जलवा बिखेर सकते हैं। रवींद्र जडेजा से ऑलराउंडर प्रदर्शन की भी उम्मीद की जाएगी।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका को मैथ्यू ब्रीट्जके और एडेन मार्करम से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में केशव महाराज और लुंगी एनगिडी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 1991 से 2023 तक कुल 94 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान भारत ने 40 मुकाबले जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 51 मैचों में जीत हासिल की है। तीन मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।

साउथ अफ्रीकी टीम: एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), टेंबा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, रुबिन हरमन, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, ओटनील बार्टमैन, टोनी डी जोरजी, प्रेनेलन सुब्रायन।

भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव।

संपादकीय दृष्टिकोण

इसलिए यह मुकाबला बेहद रोमांचक होगा।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज कब शुरू हो रही है?
यह सीरीज 3 दिसंबर से शुरू हो रही है।
इस मैच में प्रमुख खिलाड़ी कौन होंगे?
रोहित शर्मा, विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल भारत के प्रमुख खिलाड़ी होंगे।
साउथ अफ्रीका की टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं?
साउथ अफ्रीकी टीम में एडे मार्करम, क्विंटन डी कॉक, और केशव महाराज शामिल हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कितने वनडे मैच खेले गए हैं?
दोनों टीमों के बीच अब तक 94 वनडे मैच खेले जा चुके हैं।
क्या शुभमन गिल इस मैच में खेलेंगे?
नहीं, शुभमन गिल इस मैच में नहीं खेलेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले