26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या केएल राहुल कप्तान बनेंगे? जडेजा और गायकवाड़ की वापसी, दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या केएल राहुल कप्तान बनेंगे? जडेजा और गायकवाड़ की वापसी, दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा?

सारांश

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई है। केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है, जबकि जडेजा और गायकवाड़ की वापसी से टीम की ताकत बढ़ी है। जानें पूरी जानकारी और संभावित खिलाड़ियों के बारे में।

मुख्य बातें

केएल राहुल को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है।
रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है।
ऋतुराज गायकवाड़ की 2 साल बाद टीम में वापसी हुई है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल चोट के कारण बाहर हैं।

मुंबई, 23 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई है। केएल राहुल की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम बनाई गई है।

नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन में हुई इंजरी के कारण दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी पहले से ऑस्ट्रेलिया सीरीज में हुई इंजरी के चलते टीम से बाहर हैं। इस स्थिति में केएल राहुल को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में शामिल हैं। सलामी बल्लेबाजों के रूप में यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को जगह दी गई है। गायकवाड़ की 2 साल बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। हाल में दक्षिण अफ्रीका ए टीम के खिलाफ उनकी शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला था।

टीम में राहुल के अलावा ऋषभ पंत को विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है, जबकि ध्रुव जुरेल को बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है। रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बाहर किया गया था।

वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है।

जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, जबकि अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज टीम में जगह नहीं बना सके। हार्दिक पांड्या भी इंजरी के कारण टीम से बाहर हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में, दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज कब शुरू होगी?
पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में, दूसरा 3 दिसंबर को रायपुर में और तीसरा 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।
केएल राहुल किस टीम के कप्तान हैं?
केएल राहुल भारतीय वनडे टीम के कप्तान हैं, जो आगामी दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए बनाई गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले