14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एमएलसी 2025 में मैक्सवेल का तूफान रोहित शर्मा की बराबरी कर गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एमएलसी 2025 में मैक्सवेल का तूफान रोहित शर्मा की बराबरी कर गया?

सारांश

ग्लेन मैक्सवेल ने एमएलसी 2025 में एक यादगार नाबाद शतक के साथ रोहित शर्मा की बराबरी की। क्या यह मैच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की नई ऊँचाइयों का संकेत है? जानिए इस रोमांचक मुकाबले के बारे में सब कुछ।

मुख्य बातें

ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद शतक जड़कर रोहित शर्मा की बराबरी की।
टी20 में क्रिस गेल अभी भी सबसे आगे हैं।
मैच में वाशिंगटन फ्रीडम ने 208 रन का स्कोर बनाया।

नई दिल्ली, 18 जून (आईएनएस)। मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने एक नाबाद शतक जड़ते हुए सभी को चौंका दिया। वाशिंगटन फ्रीडम के लिए खेलते हुए, मैक्सवेल ने केवल 49 गेंदों में 106 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 13 छक्के और 2 चौके मारे।

मैक्सवेल ने इस प्रदर्शन के साथ टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों ने अब तक इस फॉर्मेट में आठ-आठ शतक लगाए हैं।

रोहित और मैक्सवेल के अलावा, टी20 क्रिकेट में इतने ही शतक माइकल क्लिंगर, डेविड वॉर्नर, जोस बटलर और आरोन फिंच के भी हैं। इस श्रेणी में क्रिस गेल 22 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं।

इस मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम ने लॉस एंजेल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। शुरुआती विकेट गिरने के बाद भी मैक्सवेल ने ओबस पिएनार के साथ मिलकर एक मजबूत साझेदारी की। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 116 रन की अटूट साझेदारी हुई, जिससे टीम ने 208/5 का स्कोर खड़ा किया।

मैक्सवेल ने 49 गेंदों में ताबड़तोड़ 106 रन बनाए, जबकि ओबस पिएनार ने 15 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाए। लॉस एंजेल्स नाइट राइडर्स की ओर से कॉर्न ड्राई और तनवीर सांघा ने दो-दो विकेट चटकाए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्लेन मैक्सवेल ने कितने रन बनाए?
ग्लेन मैक्सवेल ने 49 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए।
मैक्सवेल ने कितने छक्के मारे?
मैक्सवेल ने इस पारी में 13 छक्के लगाए।
मैच में किसने कप्तानी की?
ग्लेन मैक्सवेल ने वाशिंगटन फ्रीडम की कप्तानी की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले