6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ट्रॉफी उठाने के लिए दिल तोड़ने में मिचेल सेंटनर को नहीं है कोई समस्या

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ट्रॉफी उठाने के लिए दिल तोड़ने में मिचेल सेंटनर को नहीं है कोई समस्या

सारांश

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा है कि यदि फाइनल में भारत के दिल तोड़कर ट्रॉफी जीतने की स्थिति आती है, तो वह इसके लिए तैयार हैं। उनका मानना है कि उनकी टीम हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन करती है।

मुख्य बातें

मिचेल सेंटनर का आत्मविश्वास फाइनल में ट्रॉफी जीतने की तैयारी न्यूजीलैंड का लगातार अच्छा प्रदर्शन भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह की तारीफ उच्च स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

अहमदाबाद, ७ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टी20 वर्ल्ड कप २०२६ का फाइनल मुकाबला होगा। कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा है कि अगर फाइनल में घरेलू दर्शकों को चुप कराते हुए ट्रॉफी उठाने से ब्लैककैप्स 'विलेन' बनती है, तो इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

न्यूजीलैंड हाल के वर्षों में आईसीसी व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक रही है। इस टीम ने पिछले ११ वर्षों में आईसीसी व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में पाँचवीं बार फाइनल में प्रवेश किया है। हालांकि, उनकी पिछली चार में से कोई भी उपस्थिति ट्रॉफी के साथ समाप्त नहीं हुई। इस कारण से, टीम के बारे में अक्सर कहा जाता है कि न्यूजीलैंड के पास अच्छे खिलाड़ियों का एक समूह है, जो हमेशा ट्रॉफी नहीं जीत सकते, लेकिन दिल जीतने में सफल रहते हैं।

जब सेंटनर से पूछा गया कि क्या टीम 'बैड गाईज' बनने और टाइटल जीतकर अरबों भारतीय दिल तोड़ने के लिए तैयार है, तो उन्होंने कहा कि टीम ट्रॉफी उठाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सेंटनर ने कहा, "मुझे ट्रॉफी जीतने में कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन हाँ, जब आप इस टीम को और पहले की टीमों को देखते हैं, तो हम इन प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं, क्योंकि हम कोशिश करते हैं कि परिस्थितियाँ या विपक्षी टीम हम पर हावी न हों। हम बस मैदान पर जाकर अपना खेल खेलते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "एक यूनिट के रूप में इस बार भी कुछ अलग नहीं है। स्पष्ट रूप से यह एक चुनौती होगी, क्योंकि हर कोई जानता है कि शायद हम पसंदीदा नहीं हैं, लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें पता है कि अगर हम छोटी-छोटी चीजें सही तरीके से करें और एक टीम के रूप में मजबूत प्रदर्शन करें, तो हम खुद को ट्रॉफी जीतने की बेहतरीन स्थिति में ला सकते हैं। लेकिन हाँ, एक बार ट्रॉफी जीतने के लिए कुछ दिल तोड़ने में मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी।"

सेंटनर ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अभी तक पिच नहीं देखी है, लेकिन उन्हें उच्च स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "हाँ, मेरा मतलब है, मैंने अभी तक विकेट नहीं देखा है। यह अभी भी अंडरकवर है, लेकिन कोई केवल यह मान सकता है कि यह काफी सपाट और उच्च स्कोरिंग होने वाला है।"

न्यूजीलैंड के कप्तान ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा, "बुमराह के मामले में, मुझे लगता है कि जिस तरह से वह खेल रहे हैं, उन्हें हर किसी की चर्चा में होना चाहिए। इंग्लैंड के खिलाफ वह स्पष्ट रूप से भारत के लिए गेम चेंजर थे। वह एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन ट्रॉफी जीतने में असफल रही है। इस बार उनकी सोच में बदलाव आया है, जो दर्शाता है कि वे जीत के लिए तत्पर हैं।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मिचेल सेंटनर ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि अगर फाइनल में भारत के दिल तोड़ना पड़े, तो वह इसके लिए तैयार हैं।
न्यूजीलैंड की टीम का हालिया प्रदर्शन कैसा रहा है?
न्यूजीलैंड हाल के वर्षों में आईसीसी व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
बुमराह के बारे में सेंटनर का क्या कहना है?
सेंटनर ने बुमराह को विश्व स्तरीय गेंदबाज बताया और उनकी तारीफ की।
फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा?
फाइनल मैच ७ मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होगा।
सेंटनर ने पिच के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक पिच नहीं देखी है, लेकिन उन्हें उच्च स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले