3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मिथुन मन्हास बने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष?

सारांश

मिथुन मन्हास को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े हैं। उनकी अध्यक्षता में क्रिकेट के नए युग की शुरुआत हो सकती है। जानें इस बदलाव के पीछे की कहानी और मन्हास के क्रिकेट करियर के बारे में।

मुख्य बातें

मिथुन मन्हास को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उन्होंने जम्मू और कश्मीर क्रिकेट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
बीसीसीआई की एजीएम में नए पदाधिकारियों के नाम पर मुहर लगी।
मिथुन मन्हास ने 157 फर्स्ट क्लास मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है।
उनका क्रिकेट करियर प्रेरणादायक है।

नई दिल्ली, 28 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। मिथुन मन्हास को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) से जुड़े पूर्व क्रिकेटर मन्हास अब रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। बीसीसीआई मुख्यालय में आयोजित वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में नए पदाधिकारियों के नाम पर अंतिम मुहर लगी है।

राजीव शुक्ला बीसीसीआई के उपाध्यक्ष बने रहेंगे। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के मौजूदा अध्यक्ष रघुराम भट्ट कोषाध्यक्ष हैं।

इसके अलावा, देवजीत सैकिया सचिव पद पर बने रहेंगे, जबकि प्रभतेज भाटिया को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

मिथुन मन्हास को जम्मू और क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) की ओर से नामित किया गया था, जहां वह प्रशासक के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह देश की सबसे बड़ी क्रिकेट संस्था का नेतृत्व करने वाले पहले अनकैप्ड क्रिकेटर होंगे।

1997/98 में घरेलू क्रिकेट में कदम रखने वाले मिथुन मन्हास ने भारत की अंडर-19 और ए टीम का भी प्रतिनिधित्व किया।

मिथुन मन्हास दिल्ली की कप्तानी भी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने 2007-08 सीज़न में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता, जिसमें उन्होंने 921 रन बनाए थे।

घरेलू क्रिकेट में मिथुन मन्हास का प्रदर्शन बहुत ही उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने 157 फर्स्ट क्लास मैचों में 244 पारियों में 45.82 की औसत से 9,714 रन बनाए। इस दौरान उनकी नाबाद 205 रन की पारी भी रही।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मिथुन के नाम 27 शतक और 49 अर्धशतक हैं।

मिथुन मन्हास ने 45.84 की औसत से 4,126 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं।

मिथुन मन्हास ने अपने करियर में 55 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 22.34 की औसत से 514 रन बनाए। उन्होंने इस लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद मिथुन मन्हास सीनियर टीम में स्थान नहीं बना सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मिथुन मन्हास कौन हैं?
मिथुन मन्हास एक पूर्व क्रिकेटर हैं, जो जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े हैं।
बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनने के लिए मिथुन मन्हास का क्या योगदान है?
मिथुन मन्हास ने भारतीय क्रिकेट में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं और अब वे बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में नई चुनौतियों का सामना करेंगे।
बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक कब हुई?
बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक 28 सितंबर को हुई।
मिथुन मन्हास का क्रिकेट करियर कैसा रहा है?
मिथुन मन्हास का क्रिकेट करियर शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए हैं।
मिथुन मन्हास की कप्तानी में दिल्ली ने कौन सा खिताब जीता था?
मिथुन मन्हास की कप्तानी में दिल्ली ने 2007-08 सीज़न में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 दिन पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले