टी20 वर्ल्ड कप: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रोमारियो शेफर्ड की पुनरागमन

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रोमारियो शेफर्ड की पुनरागमन

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने गेंदबाजी की प्राथमिकता बताई।

Key Takeaways

  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
  • सिकंदर रजा ने अपनी कप्तानी में जिम्बाब्वे को मजबूत बनाया है।
  • जिम्बाब्वे की गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजारबानी का प्रदर्शन शानदार रहा है।
  • वेस्टइंडीज की टीम में रोमारियो शेफर्ड की वापसी हुई है।
  • दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव किया है।

मुंबई, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे का मुकाबला वेस्टइंडीज से हो रहा है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले कैरेबियाई टीम को बल्लेबाजी करने का अवसर दिया है। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव किया है।

टॉस जीतने के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। इतिहास को देखते हुए, यह मैदान चेज करने के लिए बहुत उपयुक्त रहा है। हम अपने तेज गेंदबाजों को जल्दी बढ़त बनाने का अवसर देना चाहते हैं। मसाकाद्जा की जगह रिचर्ड नगारवा को टीम में शामिल किया गया है। इस जैसे प्रसिद्ध मैदान पर चैंपियंस टीम के खिलाफ खेलना हमारे लिए गर्व की बात है।"

वेस्टइंडीज के कप्तान का कहना है, "अगर हम टॉस जीतते तो हम भी पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लेते। हमारे इस मैदान पर रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है, लेकिन हमें इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टीम में रोमारियो शेफर्ड की वापसी हुई है, जबकि रोस्टन चेज को बाहर किया गया है।"

जिम्बाब्वे का प्रदर्शन ग्रुप स्टेज में शानदार रहा था। सिकंदर रजा की कप्तानी में टीम ने पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया था। ब्रायन बेनेट लगातार रन बना रहे हैं। 3 मुकाबलों में बेनेट ने अब तक 175 रन बनाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ भी उन्होंने 63 रनों की नाबाद पारी खेली थी। सिकंदर रजा बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

गेंदबाजी में जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजारबानी सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। 3 मैचों में उन्होंने कुल 9 विकेट लिए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ जिम्बाब्वे को अपने मुख्य तेज गेंदबाज से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के लिए यह टूर्नामेंट अब तक बेहतरीन रहा है। शाई होप ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से अच्छा प्रभाव डाला है। होप 4 मैचों में 155 रन बना चुके हैं। हेटमायर ने 159 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 मैचों में 134 रन बनाए हैं। कैरेबियाई टीम की गेंदबाजी में हेसन होल्डर और शमर जोसेफ अच्छी फॉर्म में हैं। होल्डर और जोसेफ ने 7-7 विकेट निकाले हैं। स्पिन विभाग में गुडाकेश मोती मध्य ओवरों में रनों पर अंकुश लगाने में सफल रहे हैं।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: ब्रेंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकीवा, टोनी मुनयोंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी।

Point of View

बल्कि यह दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण चुनौती भी है। जिम्बाब्वे ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि वेस्टइंडीज को अपनी क्षमताओं को साबित करने का अवसर है।
NationPress
23/02/2026

Frequently Asked Questions

टी20 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला कब हो रहा है?
यह मुकाबला 23 फरवरी 2026 को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हो रहा है।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन में कौन से खिलाड़ी हैं?
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन में ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी, रयान बर्ल, सिकंदर रजा, ताशिंगा मुसेकीवा, टोनी मुनयोंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, और ब्लेसिंग मुजारबानी शामिल हैं।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन में कौन से खिलाड़ी हैं?
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन में ब्रेंडन किंग, शाई होप, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, और शमर जोसेफ शामिल हैं।
Nation Press