7 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 वर्ल्ड कप: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, भारत में 2 बदलाव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, भारत में 2 बदलाव

सारांश

जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ सुपर-8 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम में दो प्रमुख बदलाव हुए हैं, जानें पूरी जानकारी!

मुख्य बातें

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया।
भारतीय टीम में दो महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं।
साउथ अफ्रीका ने शानदार जीत दर्ज की।
भारत की नेट रन रेट -3.800 है।
जिम्बाब्वे की टीम में एक खिलाड़ी का बदलाव हुआ है।

चेन्नई, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। जिम्बाब्वे ने गुरुवार को एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे सुपर-8 मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। भारतीय टीम दो बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है, जबकि जिम्बाब्वे ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक परिवर्तन किया है।

भारतीय टीम में अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है, जबकि रिंकू सिंह के स्थान पर संजू सैमसन लौटे हैं। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे ने क्रेमर की जगह टिनोटेंडा मापोसा को अपनी टीम में शामिल किया है।

टॉस जीतने के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा, "हम गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। चेन्नई का विकेट सामान्य नहीं है; इसमें नमी है। हम सीमर्स को सबसे अच्छा मौका देना चाहते हैं। यदि हम भारत को कम स्कोर पर रोकने में सफल होते हैं, तो हमारी स्थिति मजबूत होगी। जितनी गर्मी हम अनुभव कर रहे हैं, उतनी ही हमारी विरोधी टीम भी अनुभव करेगी। हमारी टीम में एक बदलाव है। क्रेमर की जगह टिनोटेंडा मापोसा को शामिल किया गया है।"

टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मैं टॉस के इस परिणाम से संतुष्ट हूं। हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। हमारे खिलाड़ी तैयार हैं। चाहे जीत हो या हार, इससे कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। बस पिछले मैच को भूल जाओ। खेल का आनंद लो और सब कुछ भुलाकर निडर रहो। हमारी टीम में दो परिवर्तन हैं। अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर आए हैं, और रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन की वापसी हुई है। संजू विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।"

गुरुवार के पहले सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की। साउथ अफ्रीका की इस जीत ने भारत को एक बड़ी राहत दी है। अगर भारतीय टीम अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाती है, तो उसे नेट रन रेट में कोई समस्या नहीं होगी।

साउथ अफ्रीका सुपर-8 के दोनों शुरुआती मैच जीतकर +2.890 नेट रन रेट के साथ ग्रुप-1 की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। वहीं, वेस्टइंडीज ने 2 में से एक मैच गंवाकर दूसरे स्थान पर कब्जा किया है, जिसका नेट रन रेट +1.791 है। भारतीय टीम पहले मैच में हार के कारण -3.800 नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि जिम्बाब्वे पहले मैच में हारकर -5.350 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। भारतीय टीम में बदलाव हैं, लेकिन उन्हें अपनी रणनीति को मजबूत करने की आवश्यकता है। यह मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप के लिए महत्वपूर्ण है और दोनों टीमों के लिए जीत की आवश्यकता है।
RashtraPress
7 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर क्या निर्णय लिया?
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया।
भारतीय टीम में कौन से बदलाव हुए हैं?
भारतीय टीम में अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन को शामिल किया गया है।
सुपर-8 में भारत की स्थिति क्या है?
भारत पहले मैच में हार के बाद -3.800 नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है।
साउथ अफ्रीका ने किस टीम को हराया?
साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन में कौन शामिल है?
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन में सिकंदर रजा, टिनोटेंडा मापोसा, और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले