30 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मोहम्मद आमिर ने न्यूजीलैंड की रणनीति पर उठाए सवाल, भारत की जीत को बताया गिफ्ट

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मोहम्मद आमिर ने न्यूजीलैंड की रणनीति पर उठाए सवाल, भारत की जीत को बताया गिफ्ट

सारांश

भारत की शानदार जीत पर मोहम्मद आमिर ने न्यूजीलैंड के फैसलों की आलोचना की है। क्या कीवी टीम ने सही रणनीति अपनाई थी, या भारत की बल्लेबाजी ने सबको चौंका दिया?

मुख्य बातें

मोहम्मद आमिर ने न्यूजीलैंड की रणनीति की आलोचना की।
भारत ने 96 रन से जीत हासिल की।
जसप्रीत बुमराह ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।
आमिर ने भारत की भविष्यवाणी की थी, जो गलत साबित हुई।
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में खामियां रहीं।

नई दिल्ली, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 विश्व कप 2026 में भारत की जीत को पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने न्यूजीलैंड द्वारा दिया गया गिफ्ट बताया है और कीवी टीम की रणनीति पर सवाल उठाए हैं।

आमिर ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर के निर्णयों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके गलत फैसलों के कारण भारत ने विश्व कप जीत लिया।

पाकिस्तान के एक टीवी शो पर मोहम्मद आमिर ने कहा, "न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में किए गए बदलाव मुझे समझ नहीं आए। जब टीम को पता था कि अभिषेक शर्मा स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं, तब भी स्पिन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया गया।"

आमिर ने कहा कि उन्होंने 2005 से न्यूजीलैंड टीम को फॉलो किया है, लेकिन उन्हें पहली बार टीम इतनी दबाव में खेलती दिखी।

पाकिस्तानी गेंदबाज ने माना कि भारत ने इस मैच में साबित कर दिया कि सिर्फ गेंदबाज ही नहीं, बल्लेबाज भी बड़े टूर्नामेंट जीत सकते हैं।

आमिर ने भारत के सेमीफाइनल और फाइनल में न पहुंचने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराते हुए न सिर्फ फाइनल में पहुंची, बल्कि फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराकर खिताब जीता। भारत की जीत के बाद आमिर को सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट फैंस की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस

256 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4, और अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मोहम्मद आमिर ने कौन सी टीम की रणनीति पर सवाल उठाए हैं?
मोहम्मद आमिर ने न्यूजीलैंड की रणनीति पर सवाल उठाए हैं।
भारत ने न्यूजीलैंड को कितने रन से हराया?
भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराया।
मैच में प्लेयर ऑफ द मैच कौन था?
जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
आमिर ने भारत की किस बात की भविष्यवाणी की थी?
आमिर ने भारत के सेमीफाइनल और फाइनल में न पहुंचने की भविष्यवाणी की थी।
मैच में भारत ने कितने रन बनाए?
भारत ने 5 विकेट पर 255 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले