1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बनी भारतीय क्रिकेट टीम, ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर पहुँचे सूर्यकुमार यादव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बनी भारतीय क्रिकेट टीम, ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर पहुँचे सूर्यकुमार यादव

सारांश

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने के बाद, कप्तान सूर्यकुमार यादव और अन्य प्रमुख हस्तियों ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह जीत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मुख्य बातें

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता।
सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर में पूजा की।
टीम ने लगातार 2 बार विश्व कप जीता है।
फाइनल में जसप्रीत बुमराह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।

अहमदाबाद, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में, भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप पर कब्जा किया। विश्व चैंपियन बनने के बाद, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी मौजूद थे। सभी ने ट्रॉफी के साथ भगवान की पूजा की और मंदिर के पुजारियों द्वारा विधिवत पूजा करवाई गई।

भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में उत्सव का माहौल है। भारतीय टीम अब तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली, लगातार 2 टी20 विश्व कप जीतने वाली, और अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए, जिसमें संजू सैमसन के 89 रन, अभिषेक शर्मा के 52 रन, ईशान किशन के 54 रन, और शिवम दुबे के 26 रन शामिल थे। न्यूजीलैंड ने 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 159 रन पर समेट गई।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन4 विकेटअक्षर पटेल ने 3 ओवर में 27 रन3 विकेटहार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, और अभिषेक शर्मा ने भी 1-1 विकेट प्राप्त किया।

फाइनल में 89 रन के अलावा, वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। जबकि जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारतीय क्रिकेट टीम ने कब और किस टीम को हराकर विश्व कप जीता?
भारतीय क्रिकेट टीम ने 9 मार्च 2026 को न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप जीता।
कौन-कौन से प्रमुख खिलाड़ी हनुमान मंदिर गए थे?
हनुमान मंदिर जाकर कप्तान सूर्यकुमार यादव, गौतम गंभीर, जय शाह और देवजीत सैकिया मौजूद थे।
फाइनल में भारत ने कितने रन बनाए?
भारत ने फाइनल में 5 विकेट पर 255 रन बनाए।
संजू सैमसन को कौन सा खिताब मिला?
संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।
फाइनल में जसप्रीत बुमराह ने कितने विकेट लिए?
जसप्रीत बुमराह ने फाइनल में 4 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले