टी20 वर्ल्ड कप 2026: फाइनल से पहले कप्तान और हेड कोच ने लिया हनुमानजी का आशीर्वाद

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप 2026: फाइनल से पहले कप्तान और हेड कोच ने लिया हनुमानजी का आशीर्वाद

सारांश

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने हनुमानजी मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया। जानें फैंस की क्या है उम्मीदें!

Key Takeaways

  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच है।
  • कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हनुमानजी का आशीर्वाद लिया।
  • भारत ने इस टूर्नामेंट में एक ही मैच हारा है।
  • फैंस पूजा-अर्चना कर रहे हैं और जीत की उम्मीद कर रहे हैं।
  • न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया।

अहमदाबाद, 7 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक रोमांचक मुकाबला रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा। इस महत्वपूर्ण मैच से पहले, कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या के साथ हेड कोच गौतम गंभीर ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम परिसर में हनुमानजी मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया।

भारत की खिताबी जीत के लिए देशभर में प्रशंसक पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हरिहर आरती समिति ने संगम पर विशेष गंगा आरती आयोजित की। इस दौरान फैंस भारतीय खिलाड़ियों के पोस्टर्स थामे हुए दिखे।

अहमदाबाद में आयोजित इस खिताबी मुकाबले में एक फैन ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि भारत इस मैच को जीतेगा। वर्ष 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया) भी ऐसा ही माहौल था, लेकिन किसी कारणवश भारत जीत नहीं सका। इस बार हम निश्चित रूप से खिताब अपने नाम करेंगे।"

एक अन्य फैन ने कहा, "भारत और न्यूजीलैंड के बीच का फाइनल मैच बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। निश्चित रूप से यह वर्ल्ड कप भी हमारा है। हम लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम करेंगे। इस मैच में हमारे खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।"

इस विश्व कप में भारत ने केवल एक मुकाबला गंवाया है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की है। वहीं, न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट में 2 मैच गंवाए और 1 मैच बारिश के कारण रद्द हुआ। कीवी टीम ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से पराजित किया।

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉन्वे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

Point of View

और यह स्पष्ट है कि जीत की चाह सिर्फ खिलाड़ियों में नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल में है।
NationPress
09/03/2026

Frequently Asked Questions

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का सामना किससे होगा?
भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब है?
फाइनल 7 मार्च 2026 को खेला जाएगा।
कौन से खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल हैं?
भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, और अन्य शामिल हैं।
न्यूजीलैंड टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं?
न्यूजीलैंड टीम में टिम सीफर्ट, ग्लेन फिलिप्स और अन्य शामिल हैं।
भारत ने इस विश्व कप में कितने मैच हारे हैं?
भारत ने इस विश्व कप में केवल एक मैच हारा है।
Nation Press