सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लिया

Click to start listening
सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लिया

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को ट्रॉफी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर जाकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। यह भारत की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है।

Key Takeaways

  • भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता।
  • सूर्यकुमार यादव ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए।
  • फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया।
  • संजू सैमसन ने 89 रन बनाए।
  • भारत ने यह खिताब तीसरी बार जीता।

मुंबई, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की अद्भुत जीत के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने शनिवार को ट्रॉफी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन किए।

इससे पहले, टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजय के बाद, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हेड कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ हनुमान मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया।

भारत ने यह खिताब रिकॉर्ड तीसरी बार जीता है। यह भारत का घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश होने का गौरव प्राप्त हुआ। भारत टी20 वर्ल्ड कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाला भी पहला देश बन गया है।

8 मार्च को अहमदाबाद में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इस ऐतिहासिक मैच में संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 8 छक्के और 5 चौकों की मदद से 89 रन बनाए। इसके अलावा, ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में मात्र 159 रन पर सिमट गई। कीवी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन बनाये। कप्तान मिचेल सेंटनर ने 43 रन का योगदान दिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की शुरुआत शानदार रही थी। भारत ने पहले यूएसए को 29 रन से हराया और फिर नामिबिया के खिलाफ 93 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद, हाईवोल्टेज मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हराया और नीदरलैंड पर 17 रन की जीत हासिल की।

ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले जीतने के बाद, भारत को सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रन और वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहां इंग्लैंड को 7 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में पहुंचे।

Point of View

भारतीय क्रिकेट टीम ने एक नए इतिहास की रचना की है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनके साथी खिलाड़ियों ने न केवल ट्रॉफी जीती है, बल्कि भारतीय क्रिकेट को गर्व का अनुभव भी कराया है। यह जीत न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है।
NationPress
16/03/2026

Frequently Asked Questions

सूर्यकुमार यादव ने सिद्धिविनायक मंदिर में कब दर्शन किए?
सूर्यकुमार यादव ने 14 मार्च को सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए।
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कितने रन बनाए?
भारत ने फाइनल में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए।
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किस टीम को हराया?
भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया।
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में कितनी बार जीत हासिल की है?
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड तीसरी बार जीत हासिल की है।
कौन से बल्लेबाज ने फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाए?
संजू सैमसन ने फाइनल में 89 रन बनाए।
Nation Press