मोहम्मद शमी ने आईपीएल में पहली गेंद पर विकेट लेने का बनाया अनोखा रिकॉर्ड
सारांश
Key Takeaways
- मोहम्मद शमी ने पहली गेंद पर विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया।
- एलएसजी ने 18.4 ओवर में 141 रन बनाकर ऑल आउट हुई।
- दिल्ली कैपिटल्स ने पहले विकेट के लिए संघर्ष किया।
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह आईपीएल की पारी की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले एकमात्र गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि 5 बार हासिल की है।
इस सूची में प्रवीण कुमार, उमेश यादव, ट्रेंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, अशोक डिंडा और पैट कमिंस शामिल हैं, जिन्होंने 3-3 बार ऐसा किया है और वे दूसरे पायदान पर हैं।
बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में, लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस हारकर बल्लेबाजी की। टीम 18.4 ओवर में मात्र 141 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान ऋषभ पंत (7) को 19 के स्कोर पर आउट किया गया। इसके बाद मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने दूसरे विकेट के लिए 29 रन जोड़े।
मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम ने 71 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए थे। यहां से अब्दुल समद ने मुकुल चौधरी के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 34 रन और शाहबाज अहमद के साथ सातवें विकेट के लिए 33 रन जोड़े, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।
अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाहबाज अहमद ने नाबाद 15 रन बनाए। मुकुल चौधरी ने 14 रन का योगदान दिया। पूरी टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। विपक्षी टीम के लिए लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।
142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने पहली ही गेंद पर केएल राहुल (0) का विकेट खो दिया। मोहम्मद शमी ने उन्हें मोहसिन खान के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद टीम ने 26 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए, लेकिन समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर टीम को संभाला।
जब तक खबर लिखी जा रही थी, दिल्ली कैपिटल्स ने 11 ओवर में 4 विकेट खोकर 83 रन बना लिए थे। अब टीम को जीत के लिए 54 गेंदों में 59 रन की आवश्यकता है।