मोहम्मद शमी ने आईपीएल में पहली गेंद पर विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया

Click to start listening
मोहम्मद शमी ने आईपीएल में पहली गेंद पर विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया

सारांश

मोहम्मद शमी ने आईपीएल की पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। जानें इस ऐतिहासिक पल के बारे में।

Key Takeaways

  • मोहम्मद शमी का अनोखा रिकॉर्ड
  • 5 बार पहली गेंद पर विकेट लेना
  • लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन
  • दिल्ली कैपिटल्स की पारी का हाल
  • महत्वपूर्ण साझेदारियाँ

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किया है। शमी 5 बार आईपीएल की पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

इस सूची में प्रवीण कुमार, उमेश यादव, ट्रेंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, अशोक डिंडा और पैट कमिंस शामिल हैं, जिन्होंने 3-3 बार ऐसा किया है और वे दूसरे स्थान पर हैं।

बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस हारकर बल्लेबाजी शुरू की और 18.4 ओवरों में केवल 141 रन पर सिमट गई। इस दौरान कप्तान ऋषभ पंत (7) के रूप में उन्हें पहले झटके का सामना करना पड़ा। इसके बाद मिचेल मार्श ने एडेन मार्करम के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी की।

मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम ने 71 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए थे। यहाँ से अब्दुल समद ने मुकुल चौधरी के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी की, जबकि शाहबाज अहमद के साथ सातवें विकेट के लिए 33 रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर सम्मानजनक बना।

अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 36 रन बनाए, जबकि शाहबाज अहमद ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया। मुकुल चौधरी ने 14 रन बनाकर टीम को 141 रन के स्कोर तक पहुँचाया। विपक्षी टीम के लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने 2 विकेट निकाले।

142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने पारी की पहली गेंद पर केएल राहुल (0) का विकेट गंवाया। मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को मोहसिन खान के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद टीम ने 26 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए, लेकिन यहाँ से समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर टीम को संभाल लिया।

खबर लिखे जाने तक दिल्ली कैपिटल्स ने 11 ओवरों में 4 विकेट खोकर 83 रन54 गेंदों में 59 रन की आवश्यकता है।

Point of View

जिसमें मोहम्मद शमी ने आईपीएल इतिहास में अपनी पहचान बनाई है। उनके इस प्रदर्शन से न केवल उनकी व्यक्तिगत क्षमता उजागर हुई है, बल्कि यह भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए भी एक प्रेरणास्त्रोत है।
NationPress
05/04/2026

Frequently Asked Questions

मोहम्मद शमी ने कितनी बार आईपीएल की पहली गेंद पर विकेट लिया है?
मोहम्मद शमी ने आईपीएल की पारी की पहली गेंद पर 5 बार विकेट लिया है।
कौन से अन्य गेंदबाजों ने पहली गेंद पर विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है?
प्रवीण कुमार, उमेश यादव, ट्रेंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, अशोक डिंडा, और पैट कमिंस ने 3-3 बार ऐसा किया है।
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर क्या था जब खबर लिखी जा रही थी?
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 11 ओवरों में 4 विकेट खोकर 83 रन था।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने कितने रन बनाए?
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18.4 ओवरों में 141 रन बनाए।
इस मुकाबले में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
मिचेल मार्श ने 35 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाए।
Nation Press