27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराकर जीत का खाता खोला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराकर जीत का खाता खोला?

सारांश

मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया। जानें कैसे इस मुकाबले में दोनों टीमों की रुख़बदली हुई।

मुख्य बातें

मुंबई इंडियंस ने 195 रन का लक्ष्य रखा।
नैट साइवर-ब्रंट ने 70 रन की पारी खेली।
दिल्ली कैपिटल्स 145 रन पर आउट हुई।
हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 74 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस अब प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है।

नवी मुंबई, 10 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में जीत का खाता खोला है। इस टीम ने शनिवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 50 रन से जीत दर्ज की।

मुंबई इंडियंस को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस जीत के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, सीजन के पहले मुकाबले को गंवाकर दिल्ली कैपिटल्स सबसे निचले स्थान पर है।

टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। टीम ने महज 2 रन पर अमेलिया केर (0) का विकेट गंवाया। इसके बाद जी कमलिनी ने नैट साइवर-ब्रंट के साथ 32 गेंदों में 49 रन की साझेदारी की।

कमलिनी 19 गेंदों में 3 चौकों के साथ 16 रन बनाकर आउट हुईं, उसके बाद नैट साइवर-ब्रंट ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 66 रन बनाते हुए टीम को 117 रन तक पहुंचाया।

नैट साइवर-ब्रंट ने 46 गेंदों में 70 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल थे। इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने निकोला कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन जोड़ते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

कौर 42 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 74 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि निकोला ने 12 गेंदों में 21 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट निकाले, जबकि चिनेल हेनरी और श्री चरणी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवरों में 145 रन पर सिमट गई। दिल्ली ने 15 के स्कोर पर लिजेली ली (10) का विकेट गंवाया। इसके बाद शेफाली वर्मा ने लौरा वोलवार्ड के साथ दूसरे विकेट के लिए 17 रन की साझेदारी करके टीम को 32 के स्कोर तक पहुंचाया।

शेफाली 13 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, उसके बाद टीम ने 33 के स्कोर तक चौथा विकेट भी खो दिया।

यहां से चिनेल हेनरी ने निकी प्रसाद के साथ छठे विकेट के लिए 28 गेंदों में 40 रन की साझेदारी की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही टीम फिर से बिखर गई।

चिनेल हेनरी ने इस टीम के लिए 33 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 56 रन बनाए, जबकि निकी प्रसाद ने 12 रन की पारी खेली। इसके अलावा, स्नेह राणा ने टीम के खाते में 11 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से निकोला कैरी और अमेलिया केर ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि नैट साइवर-ब्रंट को 2 विकेट मिले।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे उन्हें जीत मिली। दिल्ली कैपिटल्स को अपनी असफलताओं का सामना करना पड़ा है, और उन्हें अगले मैचों में सुधार की आवश्यकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुंबई इंडियंस ने कितने रन से दिल्ली कैपिटल्स को हराया?
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया।
इस मैच में एमआई की सबसे बड़ी स्कोर कौन थी?
इस मैच में नैट साइवर-ब्रंट ने 70 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कैसा रहा?
दिल्ली कैपिटल्स 145 रन पर सिमट गई और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले