चेन्नई सुपर किंग्स को नाथन एलिस के चोट से बड़ा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर

Click to start listening
चेन्नई सुपर किंग्स को नाथन एलिस के चोट से बड़ा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर

सारांश

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 से पहले नाथन एलिस के चोटिल होने से एक बड़ा झटका मिला है। जानें उनके बाहर होने से टीम पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Key Takeaways

  • नाथन एलिस की चोट ने चेन्नई टीम को बड़ा झटका दिया है।
  • चेन्नई सुपर किंग्स की तेज गेंदबाजी पहले से ही कमजोर है।
  • एलिस के बाहर होने से रिप्लेसमेंट की आवश्यकता होगी।
  • चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच 30 मार्च को है।
  • पिछले सीजन में चेन्नई का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

नई दिल्ली, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले एक बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस एक इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। चेन्नई ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस संबंध में जानकारी साझा की है।

नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट से ग्रस्त हैं, जिसके कारण वह आगामी सीजन में खेल नहीं पाएंगे। हालांकि, चेन्नई ने अभी तक एलिस के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 'एक्स' पर लिखा, "नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। हम उनकी जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

नाथन एलिस को चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले वह चार सीजन तक पंजाब किंग्स के साथ रहे थे। एलिस का प्रदर्शन पिछले एक साल में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए शानदार रहा है, जिससे यह समझा जा सकता है कि इस सीजन में उनकी भूमिका चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कितनी महत्वपूर्ण थी।

एलिस का बाहर होना चेन्नई के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि टीम का तेज गेंदबाजी अटैक पहले से ही काफी कमजोर नजर आ रहा था। नाथन एलिस के बाहर होने के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स के विदेशी तेज गेंदबाजों में अब मैट हेनरी, जेमी ओवरटन, और जैक फॉल्क्स ही बचे हैं। भारतीय गेंदबाजों में खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, और मुकेश चौधरी शामिल हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इस टीम में भारत के टी20 विश्व कप विजेता शिवम दुबे और अमन खान भी गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर के रूप में मौजूद हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम की अगली भिड़ंत 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ होगी, जबकि 5 अप्रैल को चेन्नई का सामना आरसीबी से एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। 11 अप्रैल को चेन्नई अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की मेज़बानी करेगी।

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही थी। चेन्नई 14 मुकाबलों में से केवल 4 में जीत हासिल कर सकी थी, जबकि 10 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

Point of View

खासकर जब टीम की तेज गेंदबाजी पहले से कमजोर है। उनकी अनुपस्थिति से टीम का संतुलन प्रभावित होगा।
NationPress
20/03/2026

Frequently Asked Questions

नाथन एलिस को चोट कैसे लगी?
नाथन एलिस को हैमस्ट्रिंग की इंजरी हुई है, जिसके कारण वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच कब है?
चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।
नाथन एलिस की चोट का टीम पर क्या असर होगा?
नाथन एलिस की चोट से टीम का तेज गेंदबाजी अटैक कमजोर हो जाएगा, जिससे टीम की प्रदर्शन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
नाथन एलिस का आईपीएल में प्रदर्शन कैसा रहा है?
नाथन एलिस का पिछले एक साल में ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रदर्शन शानदार रहा है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने नाथन एलिस को कितने में खरीदा था?
चेन्नई सुपर किंग्स ने नाथन एलिस को 2 करोड़ रुपए में खरीदा था।
Nation Press