26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पाकिस्तान की बमबारी में 3 अफगान खिलाड़ियों की मौत ने त्रिकोणीय सीरीज को प्रभावित किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पाकिस्तान की बमबारी में 3 अफगान खिलाड़ियों की मौत ने त्रिकोणीय सीरीज को प्रभावित किया?

सारांश

पाकिस्तान द्वारा की गई एक और एयरस्ट्राइक ने अफगानिस्तान के क्रिकेट जगत को झकझोर दिया है। इस हमले में तीन खिलाड़ी शहीद हो गए हैं, जिसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी त्रिकोणीय सीरीज से हटने का निर्णय लिया। यह घटना खेल और राजनीति के बीच के जटिल रिश्तों को उजागर करती है।

मुख्य बातें

पाकिस्तानी बमबारी में तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत हुई।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने त्रिकोणीय सीरीज से हटने का निर्णय लिया।
यह घटना खेल और राजनीति के बीच के जटिल रिश्तों को दर्शाती है।
राशिद खान ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त की।
खेल हमेशा संघर्षों से प्रभावित होता है।

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष जारी है। पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें तीन अफगान खिलाड़ियों की मौत हो गई। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने इसकी पुष्टि करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ आगामी त्रिकोणीय सीरीज में भाग न लेने का निर्णय लिया है।

पाकिस्तानी हमले में जान गंवाने वाले तीनों खिलाड़ी क्लब स्तर के क्रिकेटर थे, जो मैच खत्म होने के बाद अरगुन जिले में लौट रहे थे। इसी बीच बमबारी में उन्हें निशाना बनाया गया।

एसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी, "अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले के बहादुर क्रिकेटर्स की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करता है, जिन्हें पाकिस्तानी शासन की ओर से किए गए कायरतापूर्ण हमले में निशाना बनाया गया। इस हृदयविदारक घटना में, उरगुन जिले के तीन खिलाड़ी (कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून) और उनके साथ पांच अन्य देशवासी शहीद हो गए, जबकि सात अन्य घायल हुए। ये खिलाड़ी इससे पहले एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में खेलने पक्तिका प्रांत की राजधानी शाराना गए थे। उरगुन लौटने के बाद, उन्हें निशाना बनाया गया।"

पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 17 नवंबर से त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेली जानी है, लेकिन पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष के बीच एसीबी ने इस सीरीज से हटने का निर्णय लिया है।

बोर्ड ने लिखा, "एसीबी इसे अफगानिस्तान के खेल समुदाय, उसके एथलीट्स और क्रिकेट परिवार के लिए एक बड़ी क्षति मानता है। एसीबी शहीदों के शोक संतप्त परिवारों और पक्तिका प्रांत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और एकजुटता भी व्यक्त करता है। इस दुखद घटना के बाद और पीड़ितों के प्रति सम्मान जताते हुए, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नवंबर के अंत में होने वाली पाकिस्तान की आगामी त्रिकोणीय टी20 सीरीज में हिस्सा न लेने का फैसला किया है।"

इस घटना पर अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने दुख जताते हुए 'एक्स' पर लिखा, "अफगानिस्तान पर हाल ही में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों में नागरिकों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ। यह एक ऐसी त्रासदी है जिसमें महिलाओं, बच्चों और उन महत्वाकांक्षी युवा क्रिकेटर्स की जान चली गई, जो वैश्विक मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते थे।"

उन्होंने लिखा, "सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना पूरी तरह से अनैतिक और बर्बर है। ये अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी कार्रवाइयां मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं। इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।"

पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज से हटने के फैसले का समर्थन करते हुए राशिद खान ने लिखा, "निर्दोष लोगों की जान जाने के बाद, मैं पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैचों से हटने के एसीबी के फैसले का स्वागत करता हूं। मैं इस कठिन समय में अपने लोगों के साथ हूं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें इस घटना पर विचार करते हुए यह समझना चाहिए कि खेल हमेशा संघर्षों से प्रभावित होता है। हमें अपने खिलाड़ियों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करनी चाहिए और इस दुखद घटना की पृष्ठभूमि में चल रहे संघर्षों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में कितने अफगान क्रिकेटरों की मौत हुई?
तीन अफगान क्रिकेटरों की मौत हुई है।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्या निर्णय लिया है?
एसीबी ने पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में भाग न लेने का निर्णय लिया है।
ये खिलाड़ी किस समय पर हुए हमले का शिकार हुए?
ये खिलाड़ी एक मैत्रीपूर्ण मैच के बाद लौटते समय हमले का शिकार हुए।
इस घटना पर राशिद खान का क्या कहना है?
राशिद खान ने इसे एक त्रासदी बताते हुए शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
क्या यह घटना खेल और राजनीति के संबंध को प्रभावित करेगी?
यह घटना खेल और राजनीति के बीच के जटिल रिश्तों को और भी उजागर करती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले