3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत 26 मार्च को, फाइनल 3 मई को

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत 26 मार्च को, फाइनल 3 मई को

सारांश

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आयोजन 26 मार्च से शुरू हो रहा है, जिसमें पहली बार दो नई टीमें शामिल होंगी। फाइनल मुकाबला 3 मई को होगा।

मुख्य बातें

पीएसएल 2026 का आगाज 26 मार्च को होगा।
फाइनल मुकाबला 3 मई को होगा।
हैदराबाद किंग्समेन और रावलपिंडी पिंडीज पहली बार भाग ले रही हैं।
टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें होंगी।
44 मैचों का आयोजन होगा।

नई दिल्ली, 10 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 का शुरुआत 26 मार्च से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 3 मई को आयोजित किया जाएगा। इस बार पीएसएल में कुल 8 टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। हैदराबाद किंग्समेन और रावलपिंडी पिंडीज पहली बार इस टूर्नामेंट में शामिल हो रही हैं।

यह टूर्नामेंट 39 दिनों तक चलेगा, जिसमें 8 टीमें ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी। प्लेऑफ मैच 28 अप्रैल से खेले जाएंगे। पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें संस्करण में कुल 44 मैच आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन मैच लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा, वहीं दूसरे मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का मुकाबला कराची किंग्स से होगा। टूर्नामेंट में 12 डबल हेडर मुकाबले भी होंगे।

पीएसएल 2026 के सभी मैच कुल 6 शहरों में आयोजित किए जाएंगे। लाहौर का गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम सबसे ज्यादा 15 मुकाबलों की मेज़बानी करेगा, जबकि रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 11 मैच होंगे। इस बार फैसलाबाद और पेशावर में भी मुकाबले खेले जाएंगे। पहले क्वालिफायर का मैच 28 मई को रावलपिंडी में होगा, जबकि पहला एलिमिनेटर 29 अप्रैल को लाहौर में खेला जाएगा। दूसरा एलिमिनेटर एक मई को लाहौर में होगा, और खिताबी मुकाबला 3 मई को लाहौर में ही आयोजित किया जाएगा।

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2025 का खिताब लाहौर कलंदर्स ने जीता था। शाहीन अफरीदी की कप्तानी में उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। फाइनल में लाहौर ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 6 विकेट से हराया था। कप्तान अफरीदी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए, जबकि मोहम्मद नईम ने 27 गेंदों में 46 रन की पारी खेली थी। क्वेटा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाएं थे, लेकिन लाहौर ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

और यह टूर्नामेंट क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएसएल 2026 का उद्घाटन कब होगा?
पीएसएल 2026 का उद्घाटन 26 मार्च को होगा।
फाइनल मैच कब खेला जाएगा?
फाइनल मैच 3 मई को खेला जाएगा।
इस बार कितनी टीमें भाग ले रही हैं?
इस बार कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।
पीएसएल 2026 में पहली बार कौन सी टीमें शामिल हो रही हैं?
हैदराबाद किंग्समेन और रावलपिंडी पिंडीज पहली बार शामिल हो रही हैं।
पीएसएल 2026 में कुल कितने मैच होंगे?
पीएसएल 2026 में कुल 44 मैच खेले जाएंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले